फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   pregnent lady, death, hospita,fatehabad

गर्भवती की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Sat, 13 Jul 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
pregnent lady, death, hospita,fatehabad
टोहाना। उपमंडल के गांव दमकौरा की एक गर्भवती महिला की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका के परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। परिजनों के अनुसार गांव दमकौरा की रहने वाली सुखपाल कौर का विवाह चंदड़ निवासी विरेंद्र सिंह से हुआ। उन्होंने बताया कि सुखपाल कौर 6 माह की गर्भवती थी। शनिवार सुबह जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसके परिजन उसे रतिया रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां ले जाने के बाद उसकी कुछ घंटो बाद हालत गंभीर हो गई और उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के पेट में बच्चा होने के कारण उसके शव अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम करवार जाएगा। जांच के लिए पहुंचे एएसआई फूल सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी, पहले उसके शव का पोस्टमार्टम प्रकिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु ने बताया कि गर्भवती महिला की मौत मामले में सिविल सर्जन फतेहाबाद और डिप्टी सीएमओ भी टोहाना आए थे। उन्होंने निजी नर्सिंग होम में जाकर जांच की और उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला जब यहां आई तो उसकी मौत हो चुकी थी लेकिन यहां महिला को आने के बाद सिर्फ मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed