फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pregnant on arrival at the hospital, TB patients will first have corona examination, will be able to show again in OPD

अस्पताल आने पर गर्भवती, टीबी मरीजों की पहले होगी कोरोना जांच, ओपीडी में फिर दिखा पाएंगे

Sat, 17 Apr 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pregnant on arrival at the hospital, TB patients will first have corona examination, will be able to show again in OPD
नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन करवाते लोग। - फोटो : Fatehabad
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में आने वाले गर्भवती और टीबी मरीजों के लिए पहले कोरोना जांच करवाना अनिवार्य कर दिया है। कोरोना रिपोर्ट मिलने के बाद ये मरीज ओपीडी में डॉक्टर को दिखा पाएंगे। गर्भवती को कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा होने के चलते विभाग ने फैसला लिया है। पिछली बार भी गर्भवती को ओपीडी में दिखाने से पहले कोरोना जांच जरूरी की गई थी। 10 में से 4 गर्भवती कोरोना संक्रमित मिल रही थी। इसी के चलते इस बार भी जरूरी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग इनके एंटीजन टेस्ट करेगा। इसके अलावा टीबी मरीजों के लिए भी जरूरी किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक टीबी मरीजों के फेफड़े कमजोर होते है ऐसे में संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए इनकी जांच जरूरी की गई है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के भी लिए जाएंगे सैंपल
नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों के भी कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। इमरजेंसी में अगर कोई कोरोना लक्षण से संबंधित मरीज आता है तो उसका एंटीजन टेस्ट होगा। शुक्रवार को अस्पताल में बीघड़ रोड के व्यक्ति को गंभीर हालत में लाया गया था, जब जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित मिला। उपचार शुरू करने के दौरान ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसके चलते अस्पताल प्रशासन ने सभी गंभीर मरीजों के कोरोना सैंपल जरूरी कर दिए हैं।
विज्ञापन

220 में से 44 मिले कोरोना संक्रमित
अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को ओपीडी में आए 220 मरीजों के एंटीजन टेस्ट किए। जांच में 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में सैंपलिंग भी बढ़ेगी और केस निकल कर सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी की ये है स्थिति
कुल ओपीडी - 450 से 500
स्त्री रोग विशेषज्ञ - 150-175
फिजिशियन - 100-125
इमरजेंसी - 50 75
ऑपरेशन पर अभी असर नहीं, पहले की तरह चलेंगे
स्वास्थ्य विभाग ने अभी ओपीडी पर नियंत्रण को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किए हैं। पिछले साल ओपीडी रोक दी गई थी। लेकिन इस बार अभी तक ओपीडी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसके अलावा आंखों के ऑपरेशन पहले की तरह ही चल रहे हैं।

कोट
नागरिक अस्पताल में गर्भवती और टीबी मरीजों के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया है। क्यों कि गर्भवती और टीबी मरीजों को खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा इमरजेंसी में कोई केस आता है तो उसका भी सैंपल लिया जाएगा।
- मेजर डॉ. शरद तुली, नोडल अधिकारी, फ्लू क्लीनिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed