{"_id":"6a9afc520461b2321b08fc1f","slug":"potholes-on-the-khairati-kheda-road-are-causing-commuting-difficulties-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-160556-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खैराती खेड़ा मार्ग पर बने गड्ढे आवागमन में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खैराती खेड़ा मार्ग पर बने गड्ढे आवागमन में हो रही परेशानी
Fri, 04 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से खैराती खेड़ा गांव की ओर जाने वाली खस्ताहालत सड़क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से खैराती खेड़ा जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। सड़क की परत उखड़ चुकी है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हैं।
यह मार्ग शहर की कई कॉलोनियों, औद्योगिक इकाइयों और आसपास के गांवों को जोड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए इस रास्ते से शहर पहुंचते हैं। उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों की आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है।
सुबह और शाम वाहनों का दबाव अधिक रहता है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से परेशानी बढ़ जाती है। बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है। इससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। देवेंद्र कुमार, रवि कुमार, विनय, सोनू सिंह, कमलेश कुमार और निहाल सिंह ने प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
-- --
खैराती खेड़ा गांव की ओर जाने वाली सड़क मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत आती है। इस सड़क पर विभाग की ओर मरम्मत कार्य या सड़क बनाने का काम होना है। इस बारे में सोमवार को ही कुछ पता चल पाएगा।
- गौरव वधवा, एसडीओ मार्केटिंग बोर्ड फतेहाबाद।