{"_id":"66fb018e390f6de8a304b164","slug":"post-mortem-of-the-dead-body-of-the-elderly-was-done-by-the-board-police-personnel-remained-posted-in-the-hospital-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-123119-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बोर्ड से करवाया गया बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम, अस्पताल में तैनात रहे पुलिस कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बोर्ड से करवाया गया बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम, अस्पताल में तैनात रहे पुलिस कर्मचारी
Tue, 01 Oct 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मातूराम कॉलोनी निवासी बुजुर्ग सूरजभान की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया और इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई।
वहीं परिजनों के विरोध के चलते अस्पताल में सोमवार को पुलिस फोर्स तैनात रही। मामले में मृतक सूरजभान के दामाद पुलिसकर्मी बस स्टैंड चौकी इंचार्ज संजय पर मारपीट कर हत्या के आरोप हैं। परिजनों ने रविवार को कार्रवाई न होने के चलते रोषस्वरूप पोस्टमार्टम गृह के बाहर हंगामा किया था और लालबत्ती चौक पर जाम लगाया था।
ये था मामला
मृतक की बेटी सोनू रानी ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी इसी साल 13 मार्च को हिसार जिले के गांव धांसू निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद संजय के साथ अनबन चल रही थी। आरोप है कि संजय उसे कहता था कि तेरे पिता ने दहेज नहीं दिया, तेरी बजाय किसी और से शादी करता तो मुझे काफी दहेज मिल जाता। इस तरह आए दिन मुझसे झगड़ा करता था। वह अपने मायके आई हुई थी। शनिवार रात को करीब डेढ़ बजे संजय मातूराम कॉलोनी में घर पर आया और उसने झगड़ा किया और पिता के साथ भी मारपीट की और धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिर गए। पिता को जब अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
-
मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम करके परिवार को सौंप दिया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रहलाद राय, शहर थाना प्रभारी