फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police solved 13 theft cases in two months and arrested 26 accused

Fatehabad News: पुलिस ने दो महीने में 13 चोरी की वारदात को सुलझा 26 आरोपियों को किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police solved 13 theft cases in two months and arrested 26 accused
टोहाना। क्षेत्र में हो लगातार रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। वर्ष 2025 के करीबन दो महीने में अब तक टोहाना शहर, सदर, कुलां चौकी व जाखल पुलिस ने चोरी की 13 वारदातों को सुलझाते हुए 26 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। वहीं उनके कब्जे से चोरी की गई राशि व सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को कुलां के निजी रिसोर्ट्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने छह मार्च को जींद निवासी जोगिंद्र सिंह व धर्मबीर को काबू कर उनके पास से चोरीशुदा सामान को बेचकर अर्जित किए गए 20 हजार रुपये बरामद किए। इस मामले में पहले पुलिस दो आरोपियों जींद निवासी प्रकाश व पवन को गिरफ्तार कर 40 हजार रुपये बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में सात जनवरी को गांव अकांवाली निवासी कुलदीप के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने गांव के रहने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से चुराए गए सोने के गहने व नकदी बरामद की। तीसरे मामले में 22 जनवरी को गांव धारसूल खुर्द निवासी बलवान सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस चौकी टीम ने ग्रामीण मनदीप को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौथी घटना में 28 जनवरी को गांव गाजूवाला निवासी मनजीत के खेत से सोलर प्लेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने हिसार के गांव मुगलपुरा निवासी सतीश को काबू कर चोरीशुदा सोलर प्लेट बरामद की। एक अन्य मामले में सदर पुलिस ने 19 फरवरी गांव इंदाछोई निवासी शंकर लाल की दुकान से गेहूं चोरी करने के मामले में पुलिस ने करंडी निवासी आदेश कुमार व रूपावांली निवासी जग्गी को काबू कर इनके पास से चोरीशुदा गेहूं के कट्टे बरामद किए।
जाखल की ये वारदात सुलझाईं
डीएसपी ने बताया कि जाखल में 5 जनवरी को टोहाना निवासी ईश सरना के जाखल ऑफिस से 3 लाख 82 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने चंदड़ कलां के अनवर सिंह को काबू कर चोरीशुदा राशि बरामद की। वहीं 23 जनवरी को सिधानी के संजीव के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने गांव के अभिषेक, राहुल, अंकुश को गिरफ्तार कर उनके पास से चुराया गया सामान बरामद किया। 19 जनवरी को भोड़िया खेड़ा के रहने वाले रणधीर के गांव मुंदलिया से जनरेटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तलवाड़ा के रहने वाले युगराज व गुरप्रीत को पकड़ा। 15 जनवरी को तलवाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र से सामान चुराने के मामले में संदीप, युगराज व गुरप्रीत को भी काबू कर सलाखों के पीछे भेजा। 23 फरवरी को भुर्थली निवासी गोविंदा का बाइक चोरी करने पर पंजाब के आडकवास निवासी आरोपियों दर्शन सिंह व निर्मल सिंह को काबू कर जेल भेजा।

शहर पुलिस ने भी की तुरंत कार्रवाई
डीएसपी ने बताया कि शहर पुलिस ने 8 जनवरी को भूना रोड निवासी संदीप कौर का एक दुकान से पर्स चुराने के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए धमतान निवासी मिथुन व भिवानी निवासी राकेश को गिरफ्तार कर पर्स बरामद किया। एक फरवरी को जमालपुर शेखां निवासी व्यक्ति का आरएमसी अस्पताल के पास से बाइक चुराने के मामले में दर्शन सिंह व निर्मल सिंह निवासी को बाइक सहित काबू किया। पुलिस ने इनके कब्जे से जाखल में चोरी किए गए छह मोटरसाइकिल भी बरामद करने में सफलता हासिल की थी।
फोटो 25 - डीएसपी उमेद सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed