फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy arrivals increase; farmers struggle to find storage space for the crop.

Fatehabad News: धान की आवक बढ़ी, फसल रखने के लिए किसानों में जद्दोजहद

Fri, 09 Oct 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals increase; farmers struggle to find storage space for the crop.
शहर की पुरानी अनाजमंडी में रखाीं धान की बोरियां व ढेरियां। 
फतेहाबाद। जिले में धान की आवक तेज होने के साथ ही अनाज मंडियों में फसल रखने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। कई मंडियों में धान की ढेरियां और बोरियां जमा होने से स्थिति दबावपूर्ण हो गई है। जगह नहीं मिलने पर कुछ किसानों को मंडी की सड़कों पर ही फसल रखने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में अब तक 4,48,940 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। अकेले एक दिन में करीब 1,16,300 क्विंटल धान पहुंचा। अब तक 2444 किसानों के गेट पास जारी किए जा चुके हैं। लगातार बढ़ रही आवक के कारण मंडियों में फसल रखने के लिए उपलब्ध स्थान कम पड़ रहा है। वहीं, मंडियों में पहुंची धान की फसल का उठान भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अब तक करीब 2290 क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है, जबकि बड़ी मात्रा में फसल का उठान अभी बाकी है। किसानों का कहना है कि धान की कटाई का सीजन तेजी पर है और आने वाले दिनों में आवक और बढ़ेगी। ऐसे में उठान में तेजी नहीं आई तो मंडियों में जगह की समस्या गंभीर हो सकती है। किसानों रामभगत, रोहतास, राजेंद्र और हरिराम ने प्रशासन व खरीद एजेंसियों से उठान तेज करवाकर मंडियों में जगह खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक दिन में मंडियों में पहुंची 1,16,300 क्विंटल धान
फतेहाबाद जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक 4,48,940 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। इसमें 1,16,300 क्विंटल धान की आवक एक दिन बुधवार को हुई है। कुल आवक में से अब तक 82,040 क्विंटल धान की बिक्री हो चुकी है, जबकि 3,66,900 क्विंटल धान अभी बिक्री के लिए शेष है। मंडियों से अब तक 2,290 क्विंटल धान का उठान हुआ है, जबकि 79,760 क्विंटल का उठान होना बाकी है। आवक और उठान के बीच अंतर अधिक होने के कारण मंडियों में फसल का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मंडी में पहुंचे किसानों का कहना है कि धान की कटाई का सीजन जोरों पर है और आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने की संभावना है। यदि मंडियों से धान का उठान तेजी से नहीं हुआ तो किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है। किसानों ने प्रशासन और खरीद एजेंसियों से मंडियों में जगह खाली करवाने के लिए उठान प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है।

---
:: धान की आवक के साथ-साथ उठान प्रक्रिया को शुरू किया गया है। आगामी दिनों में आवक बढ़ने के आसार है। किसानों को खरीद के दौरान कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed