{"_id":"6a97088f8bcdee788506d704","slug":"police-personnel-arrived-to-reassure-the-traders-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160359-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: व्यापारियों को भरोसा देने पहुंचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: व्यापारियों को भरोसा देने पहुंचे पुलिसकर्मी
Tue, 01 Sep 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
भूना।अनाज मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर में व्यापारियों को संबोधित करते थाना प्रभारी कंवर सिंह
भूना। अनाज मंडी के आढ़ती से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी के मामले के बाद पुलिस ने मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी कंवर सिंह ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सनातन धर्म मंदिर में हुई बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि व्यापारी किसी भी धमकी या संदिग्ध गतिविधि से घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
उन्होंने व्यापारियों से सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया, व्हाट्स एप और अन्य डिजिटल मंचों पर कारोबार, परिवार, संपत्ति तथा आने-जाने की जानकारी सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए। अनजान नंबरों से आने वाली कॉल और संदेशों पर बिना पुष्टि प्रतिक्रिया न दें।
विज्ञापन
कंवर सिंह ने कहा कि किसी व्यापारी को धमकी भरा फोन या संदेश मिले तो वह खुद कोई कदम न उठाए। तुरंत पुलिस को सूचना दे। संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर भी नजर रखें। उन्होंने व्यापारियों से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।
थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। शिकायत मिलने पर पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी। बैठक में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंगला, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान कैलाश बंसल, अग्रवाल सभा के प्रधान बृजलाल बंसल, व्यापारी श्याम लाल बंसल, नंदलाल कंबोज, रमेश कुमार गर्ग, विरेंद्र जैन, रमेश मित्तल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।