फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police caught two miscreants, also recovered the vehicle

Fatehabad News: दो बदमाशों को पुलिस ने काबू किया, गाड़ी भी की बरामद

Fri, 13 Sep 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Sep 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Police caught two miscreants, also recovered the vehicle
भूना। गांव सनियाना के पास गत 16 फरवरी को लूटपाट मामले में वांछित दो बदमाशों को भूना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटपाट के मास्टरमाइंड अजय उर्फ टिंकू व बलराज वासी जांडली को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां माननीय अदालत ने बलराज जांडली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं अजय उर्फ टिंकू को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वारदात में शामिल दो अन्य बदमाश अभी भी फरार है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सनियाना के पास 16 फरवरी 2024 को दो लाख रुपये की लूटपाट की वारदात में शामिल अजय उर्फ टिंकू व बलराज जांडली अपने-अपने घर पर आए हुए हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस ने अजय उर्फ टिंकू को सबसे पहले उसके घर से दबोच लिया। इस दौरान पुलिस ने जांडली से बलराज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी बलराज के घर से खड़ी हुई मिल गई। पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामपाल खलेरी ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उन्होंने लूट की वारदात को कबूल कर लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने बताया कि वारदात में चार लोग शामिल थे। जिनमें इन दोनों के अतिरिक्त अक्षय व नरेश उर्फ मुर्गा भी शामिल थे। पुलिस की टीम उपरोक्त दोनों बदमाशों की भी तलाश कर रही है। पुलिस शिकायत में 16 फरवरी 2024 को भूना के वार्ड नंबर 11 निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया था कि वह गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है और दो महीने पहले मेरी अजय उर्फ टिंकू के साथ मुलाकात हुई थी। इसलिए 16 फरवरी टिंकू ने उसे सनियाना में नहर के पास होटल पर फोन करके बुलाया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह स्कूटी में दो लाख रुपये लेकर होटल के पास पहुंचा। जहां पर अजय उर्फ टिंकू उसे अपने साथ एक लिंक रोड पर ले गया। परंतु इसी दौरान उनके पास एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी और उनके हाथों में लाठी-डंडे थे जिन्होंने उसके पेंट की जेब में रखे हुए दो लाख रुपये निकालकर चारों आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लूटपाट की घटना के बाद अजय उर्फ टिंकू व तीन अन्य के विरुद्ध लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया था। परंतु पिछले 7 महीने से पुलिस को चकमा देकर लूटपाट का मास्टरमाइंड व तीन अन्य युवक चंडीगढ़ व अन्य राज्यों में घूमते रहे। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को साइबर सेल में लोकेशन हेतु लगाया हुआ था। मगर फोन बंद होने के कारण लुटेरों का सुराग नहीं लग रहा था। लेकिन जब दो दिन पहले आरोपी अजय उर्फ टिंकू व बलराज जांडली अपने घर आए तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए।




क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 16 फरवरी 2024 को लूटपाट मामले में वांछित दो बदमाशों को काबू कर लिया है जबकि दो अभी भी फरार है जिनकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना के दौरान इस्तेमाल की गई बलराज जांडली की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी मिल गई है। मास्टरमाइंड को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे लूट की राशि बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed