फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police car collides with motorcycle in fog, driver's condition critical

Fatehabad News: धुंध में पुलिस की गाड़ी की मोटरसाइकिल से टकराई, चालक की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police car collides with motorcycle in fog, driver's condition critical
घायल राजेश शर्मा।
भूना। गांव नाढोड़ी से हसंगा रोड पर मंगलवार देर शाम को धुंध में पुलिस की गाड़ी की मोटरसाइकिल से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी केंद्र भूना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। नगरपालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी का आरोप है कि भिड़ंत के बाद पुलिसकर्मी मदद करने के बजाय मौके से गाड़ी सहित रफूचक्कर हो गए। हालांकि, थानाध्यक्ष रामपाल लोहचब ने इन आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि भूना थाना की कोई भी गाड़ी उस समय उपरोक्त रोड पर नहीं गई थी, क्योंकि सभी गाड़ियों में जीपीएस लगा हुआ है। पुलिस मामले की जांच जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव हसंगा निवासी राजेश कुमार शर्मा मंगलवार शाम को भूना से मोटरसाइकिल चलाकर अपने घर जा रहे थे। नगरपालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी का आरोप है कि धुंध होने की वजह से हसंगा से नाढोड़ी रोड पर पूर्व सरपंच की ढाणी के सामने तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी ने सामने से राजेश शर्मा के मोटरसाइकिल को भीषण टक्कर मार दी। इससे लहूलुहान राजेश शर्मा सड़क के किनारे जा गिरा और उसकी टांग अलग हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी राजेश को बुरी तरह जख्मी हालत में देखकर मौके से निकल गए। इसी दौरान पीछे से आए एक कार चालक ने उसे संभाला और सीएचसी केंद्र में दाखिल करवाया। राजेश शर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उसे देर रात को ही अग्रोहा से हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन


----------------------------------------------वाइस चेयरमैन द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। भूना पुलिस की कोई भी गाड़ी हसंगा रोड पर नहीं गई थी। घायल के बयान लेकर पूरे मामले की सच्चाई निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामपाल लोहचब, प्रभारी, भूना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed