फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   PM's program, BJP leaders' show of strength, 167 buses arrived from the district

Fatehabad News: पीएम के कार्यक्रम, बीजेपी नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, जिले से पहुंची 167 बसें

Mon, 14 Apr 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 14 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
PM's program, BJP leaders' show of strength, 167 buses arrived from the district
फतेहाबाद के गांव धांगड़ से हिसार रैली के लिए रवाना होते जिलाध्यक्ष सहित कार्य​कर्ता। बीजेपी प्र
फतेहाबाद। हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में जिले से भी हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाग लेने के लिए पहुंचे। बीजेपी के जिला प्रधान प्रवीण जोड़ा की अगुवाई में ब्लॉक और गांव स्तर से बसें हिसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन

बीजेपी ने विधानसभा स्तर पर अपने नेताओं की ड्यूटी इस कार्यक्रम को लेकर लगाई गई थी। जिसमें फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक दुड़ाराम, रतिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और टोहाना से पूर्व विधायक देवेंद्र बबली व राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की जिम्मेदारी लगाई गई थी। इन नेताओं के बाद मंडल अध्यक्षों ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने में अहम योगदान दिया। जिले से कुल 167 बसों का काफिला सुबह 7 से 8 बजे के बीच हिसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रधान का दावा है कि इन बसों के साथ-साथ बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने निजी वाहन लेकर भी हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ता सुबह 7 से 8 बजे के बीच प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए और लगभग दोपहर 12 बजे वापस फतेहाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद बीजेपी के जिला प्रधान प्रवीण जोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं ने अपना योगदान दिया है। इसमें मंडल अध्यक्ष भी शामिल है। फतेहाबाद से 167 बसों का काफिला हिसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचा। जिसमें सरकारी और सहकारी दोनों बसें शामिल है। कई कार्यकर्ता अपने निजी वाहन लेकर भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed