{"_id":"680e78287a927f8f170699cf","slug":"player-sunita-with-coach-ran-singh-of-village-baijalpur-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-132947-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हाॅकी में परचम लहरा रहीं गांव बैजलपुर की सुनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हाॅकी में परचम लहरा रहीं गांव बैजलपुर की सुनीता
Mon, 28 Apr 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बैजलपुर की रहने वाली 14 वर्षीय सुनीता कम समय में हॉकी खेल की तैयारी कर अपना और गांव का नाम रोशन कर रहीं हैं। खिलाड़ी सुनीता करीब तीन साल से गांव में बने हॉकी खेल मैदान में तैयारी कर रहीं हैं।
बीते कुछ दिनों पहले ही सुनीता का चयन चंडीगढ़ के हॉकी एकेडमी के लिए हुआ है। इसका संचालन चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से किया जाता है। इसके लिए चयनित खिलाड़ी को राष्ट्रीयस्तर पर खेलने का भी मौका मिलता है। खिलाड़ी सुनीता के कोच रण सिंह ने बताया कि सुनीता करीब तीन से उनके मार्गदर्शन में तैयारी कर रहीं हैं। इस दौरान खिलाड़ी सुनीता ने हॉकी की काफी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है। खेल प्रशिक्षकों को उनसे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
-- -- -
गांव की लड़कियों को देख शुरू किया अभ्यास
- खिलाड़ी सुनीता ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान काफी खिलाड़ी हॉकी मैदान में तैयारी करने जाते थे, उनको देखकर ही सुनीता ने मैदान में आकर अभ्यास शुरू किया। वह करीब तीन साल से हॉकी खेल रहीं हैं। इस दौरान वह कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन
-- -- -
सुनीता ने हासिल की ये उपलब्धि
- खिलाड़ी सुनीता स्कूली प्रदेशस्तरीय, खेलो इंडिया और राज्यस्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं। स्कूली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में सुनीता ने रजत पदक जीता था। वह खेलो इंडिया के तहत आयोजित चैंपियनशिप में प्रतिभागी रहीं। बीते दो माह पहले उन्होंने सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लिया था। उस टीम को तीसरा स्थान मिला।