{"_id":"69bee1b72e7525bc2b0be98b","slug":"pipeline-work-begins-in-bhimwala-to-address-the-problem-of-waterlogging-and-siltation-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-150615-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भीमेवाला में सेम और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पाइपलाइन डालने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भीमेवाला में सेम और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पाइपलाइन डालने का काम शुरू
Sat, 21 Mar 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
गांव भीमेवाला में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पंप हाऊस का निर्माण करते हुए कर्मचारी। संवा
समैन। टोहाना उपमंडल के गांव भीमेवाला में सेम व जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अधूरे पड़े काम को फिर से शुरू किया गया है। इस कार्य के पूरा होने से किसानों को सेम व जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। गांव भीमेवाला में सेम व जलभराव की स्थिति वर्ष 2021 से बनी हुई है। इसको लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन कर काम शुरू करवाने की मांग थी। ऐसे में काम शुरू होने लेकर लोग खुश हैं।
जिला प्रशासन गांव भीमेवाला से सेम व जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए 10 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव पास किया था। यह पाइपलाइन गांव भीमेवाला के खेतों से लेकर गांव गाजुवाला में भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच तक बिछाई गई है। इस पाइपलाइन से जलभराव का पानी नहर में डाला जा रहा है।
यह कार्य फरवरी माह में शुरू था। इसका करीब 10 फीसदी कार्य लंबित था। अब सिंचाई विभाग ने इस कार्य को फिर से शुरू किया है। किसान रामफल सिंह, बलवान सिंह, सतपाल सिंह, प्रदीप सिंह नैन ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य तो पिछले साल पूरा हो चुका था लेकिन इस पूरे प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ कार्य लंबित थे, जिन्हें नहरी विभाग की ओर से अब पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
गांव भीमेवाला में सेम व जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 10 करोड़ की लागत से शुरू किया गया प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। पाइपलाइन के दोनों सिरों व एक बीच में पंप हाउस बनना है। इन पंप हाऊस में मोटर रखी जाएगी। पाइपलाइन बिछाने के कार्य में दो साल तक गाजूवाला के किसानों ने कोर्ट से स्टे लिया हुआ था इस कारण इस काम को पूरा करने में अड़चन आई। अब इस कार्य को 20 से 25 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
-राजीव, जेई, सिंचाई विभाग, टोहाना।