{"_id":"668448066deafcfe580e02f8","slug":"pickup-owner-and-driver-killed-on-suspicion-of-cow-smuggling-two-arrested-fatehabad-news-c-21-1-hsr1024-413735-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गो तस्करी के शक में पिकअप मालिक और चालक को किया अधमरा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गो तस्करी के शक में पिकअप मालिक और चालक को किया अधमरा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल पिकअप मालिक सोनू कुमार
फतेहाबाद। गोतस्करी के शक में फतेहाबाद के दो लोगों को मारपीट कर अधमरा करने के मामले में राजस्थान पुलिस ने दो आरोपियों राजगढ़ के कमल और अंकुश को गिरफ्तार किया है। हमले का मुख्य आरोपी सिवानी के विधवान गांव निवासी सोनू भार्गव और राजगढ़ निवासी सुनील की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस अलग-अलग टीमों का गठन कर छापेमारी कर रही है।
राजस्थान के राजगढ़ में लसेड़ी टोल के पास जयपुर से नींबू लोड करके बठिंडा जा रहे फतेहाबाद के के ढाणी माजरा निवासी सोनू और बड़ोपल निवासी सुंदर को बाइक और कार सवार युवकों ने गो तस्करी के शक में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें नींबू मिलने के बाद युवक भाग गए थे। रविवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले राजगढ़ के अस्पताल में इलाज कराया था। अब पीड़ितों का इलाज फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।
बोलने का मौका नहीं दिया, आते ही शुरू कर दी मारपीट
अस्पताल में दाखिल ढाणी माजरा निवासी सोनू ने बताया कि उसके पास पिकअप गाड़ी है और उसे बड़ोपल निवासी सुंदर चलाता है। पिछले करीब चार से पांच माह से यहां से तूड़ी लोड करके राजस्थान में जाते हैं और वापसी में सब्जी लेकर आते हैं। कभी इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
शनिवार को यहां से तूड़ी लोड करके राजस्थान गया था। रविवार को जयपुर से नींबू लोड करके बठिंडा जा रहा था। लसेड़ी टोल से दो से तीन किलोमीटर पहले दो से तीन मोटरसाइकिल और स्कारपियो सवार युवकों ने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया। सुनसान जगह होने के कारण मैंने गाड़ी नहीं रोकी और टोल की तरफ दौड़ा ली। युवक पीछे लगे हुए थे। जब टोल पर गाड़ी रोकी तो युवकों ने गाड़ी से नीचे उतारकर बुरी तरह से पिटाई की।
गाड़ी में नींबू दिखी तो मौके से भागे आरोपी
सोनू ने बताया कि उनको अधमरा करने के बाद उनमें से एक युवक गाड़ी चेक करने चला गया। गाड़ी में नींबू मिलने के बाद उसने दूसरे साथियों को इससे अवगत कराया और इसके बाद सब लोग फरार हो गए। टोल से किसी ने घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्थान पुलिस दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और अस्पताल में दाखिल करवाया।
वर्जन
फतेहाबाद के व्यापारियों से मारपीट करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी सोनू भार्गव और सुनील समेत अन्य करीब 15 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापामारी कर रही हैं। बुधवार तक और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाने की उम्मीद है।
कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी राजगढ़, राजस्थान।