फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People attacked the youth in the city for registering the case

Fatehabad News: केस दर्ज करवाने पर लोगों ने शहर में युवक पर किया हमला

Sat, 22 Apr 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
People attacked the youth in the city for registering the case
फतेहाबाद। सीनियर मॉडल स्कूल के पास मनप्रीत सिंह निवासी गुरुनानक पुरा मोहल्ला पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। शहर पुलिस ने इस संबंध में मनप्रीत की शिकायत पर गगु, काशू, मोली व विशाल व दो अन्य लड़कों के खिलाफ मारपीट करने व स्नैचिंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत ने बताया कि उसने 2020 में गगु आदि पर मारपीट का एक मुकदमा दर्ज करवाया था। उस समय उसने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उक्त लोगों के घर बाहर से लड़कियां आती हैं और इनके घर के पास युवकों का जमावड़ा रहता है। यही नहीं यह लड़के उनके परिवार की महिलाओं को भी देखते रहते हैं। उसने उन लोगों को यह काम करने से मना किया था और उन्होंने उससे मारपीट की और उसे जलाने का प्रयास किया। तब से यह लोग उससे रंजिश रखे हुए थे। इसी के चलते 19 अप्रैल 2023 को जब वह कार में अपने घर जा रहा था तो उपरोक्त लोगों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसका पर्स छीनकर भाग गए, जिसमें तीन हजार रुपये थे। उक्त लोगों ने 10 अप्रैल को भी उसके घर में ईंटें फेंकी थी और कुल्हाड़ी से मेन गेट तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed