फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People are getting trapped in the web of cyber thugs, they are unable to control themselves, three to four complaints are coming daily

Fatehabad News: साइबर ठगों के जाल में फंस रहे लोग, नहीं लग रही लगाम, रोजाना आ रहीं तीन से चार शिकायतें

Mon, 15 Apr 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 15 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
People are getting trapped in the web of cyber thugs, they are unable to control themselves, three to four complaints are coming daily
फतेहाबाद। साइबर क्राइम रोजाना बढ़ने लगा है। ठग रोजाना तरीके बदलकर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे है। ठग पहले खुद को रिश्तेदार बता रहे हैं और फिर बातों में उलझाकर ठगी कर रहे है। हालात ये हैं कि साइबर क्राइम थाना में रोजाना 4 से 5 शिकायतें आ रही हैं। हालांकि साइबर क्राइम थाना में इस वर्ष अब तक 10 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

साइबर पुलिस थाना से रामपाल ने बताया कि साइबर क्राइम को लेकर रोजाना चार से पांच शिकायतें आ रही हैं। ठग अलग-अलग तरीके इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और पहले फिजिकल तौर पर उसे वेरिफाई करें। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को लेकर कोई मैसेज आता है तो पहले बैंक खाता का बैलेंस चेक करें। अगर कोई घटना हो जाती है तो तुरंत डायल 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना में अब तक दर्ज हुए मामले
वर्ष मामले दर्ज
2022 1
2023 18
2024 10 (अब तक)

केस नंबर एक
कनाडा में भतीजे का एक्सीडेंट हो गया, वकील बन मदद के नाम पर ऐंठे 16 लाख
गांव अहलीसदर के एक रिटायर फौजी को फोन करके कनाडा में भतीजा का एक्सीडेंट होने और पकड़ लेने पर मदद करने के नाम पर वकील बन 16 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसको लेकर साइबर क्राइम थाना में 11 जनवरी को मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया था कि उनके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई और खुद को कनाडा में रह रहा भतीजा बताकर वकील से बात करवाई गई और फिर बातों में उलझाकर 16 लाख ऐंठ लिए। जब बाद में भतीजा से बात की तो पता चला कि उसने तो फोन ही नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर 2
बेटे का फर्जी दोस्त बनकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे :
गांव कमाना निवासी व्यक्ति को बेटे का दोस्त बनकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास फोन आया और उसने खुद को बेटे का दोस्त बताकर गूगल पे पर राशि मांगी। आरोपी ने फर्जी मैसेज भेजकर कहा कि 1.60 लाख रुपये भेज दिए हैं। इसके बाद गूगल पे पर राशि मांगी गई। जब उन्होंने गूगल पे पर राशि दे दी और खाता संभाला तो 1.60 लाख रुपये की राशि नहीं आई थी। इसके बाद बेटे दोस्त के नंबर पर कॉल करके पूछा तो उसने कहा कि कोई राशि खाते में नहीं डाली है और न ही कॉल की है।


लिंक पर क्लिक किया तो खाते से निकली राशि
ढाणी सांचला निवासी युवक को सोशल मीडिया के जरिए जिम का सामान खरीदना महंगा पड़ गया। सामान पसंद न आने पर रिटर्न की रिक्वेस्ट डाली और लिंक आने पर उस पर क्लिक किया तो खाते से 55 हजार 450 रुपये की राशि कट गई। शिकायत में बताया गया कि 17 सितंबर 2023 को मोबाइल नंबर पर फोन आया और कहा कि रिटर्न की रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली गई है और आदमी आएगा और सामान वापस ले जाएगा। लिंक भेजा गया और कहा कि उस पर मोबाइल नंबर डाल दें ताकि आदमी आकर ऑर्डर वापस ले जाए। लिंक पर मोबाइल नंबर डाला तो खाता अटैच होने के कारण एक ही ट्रांजेक्शन में 55450 रुपये कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed