फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Payment entered into accounts of paddy purchase

धान की खरीद एजेंसियों ने आढ़तियों के खाते में अब तक डाली 345 करोड़ की राशि

Fri, 30 Oct 2020 10:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Payment entered into accounts of paddy purchase
जिले की 7 मंडियां व 39 खरीद केंद्रों पर शुक्रवार तक 3 लाख 41 हजार 858 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। जिनमें से खरीद एजेंसियों ने 2 लाख 81 हजार 897 मीट्रिक टन का उठान भी कर लिया है। धान की खरीद एजेंसी हैफेड, फूड एंड सप्लाई, हरियाणा वेयर हाउस व एफसीआई ने कुल 345 करोड़ रुपये आढ़तियों के खाते में डाले गए है। 29 सितंबर से मंडियों में धान की खरीद शुरू हुई थी। प्रदेश सरकार की खरीद एजेंसियां हैफेड ने 1 लाख 38 हजार 306 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। जबकि फूड एंड सप्लाई ने 1 लाख 2 हजार 904 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाऊस ने 1 लाख 974 एमटी व एफसीआई ने 1666 एमटी धान की खरीद की है। इनमें से कुल 2 लाख 80 हजार 897 का उठान कर लिया।
विज्ञापन

अब तक 53 फीसदी हुई धान की आवक
बीते वर्ष आज के दिन तक विभाग को 6 लाख 44 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हुई थी। कोरोना काल में शेड्यूलिंग बनने व मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर किसानों को एसएम आने, गेट पास के इंतजार में किसान इस बार घरों में धान लिए बैठे हैं। यही कारण है कि अब तक 3 लाख 41 हजार 858 एमटी धान की खरीद हुई है। जो कि 53 फीसदी है। यानी कि इस बार अब तक 47 फीसदी धान की आवक कम हुई है। डीएफएससी विनीत जैन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

आढ़तियों के खाते में 345 करोड़ की राशि डाल दी गई है। शेष राशि मुख्यालय से डाली गई है। जिन आढ़तियों के खाते में राशि नहीं पहुंची है वह आईडी में जाकर अपना आई फार्म व खाता चैक करे। -विनीत जैन, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed