{"_id":"6aaad47ae11c1516c70d539b","slug":"looking-after-the-health-of-police-personnel-while-on-duty-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161238-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ड्यूटी के बीच पुलिस की सेहत का ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ड्यूटी के बीच पुलिस की सेहत का ख्याल
Wed, 16 Sep 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिविर में चिकित्सक को सम्मानित करते एसपी। पुलिस प्रशासन
फतेहाबाद। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच के लिए पुलिस लाइन सभागार में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। शिविर में 260 पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से संवाद किया। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।
सपरा अस्पताल हिसार के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की। डॉ. अमित सैनी ने हड्डी और जोड़ संबंधी समस्याओं की जांच की। डॉ. राजेश यादव ने फेफड़ों और श्वास संबंधी रोगों की जांच की। डॉ. इशिका नैन ने महिला रोगों की जांच की। डॉ. तरुण गेरा ने दंत एवं मुख संबंधी समस्याओं की जांच की। डॉ. दिनेश सहगल ने हृदय संबंधी रोगों की जांच की।
विज्ञापन
शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, ईसीजी और रक्त जांच सहित विभिन्न परीक्षण निशुल्क किए गए। चिकित्सकों ने जरूरतमंदों को उपचार, खान-पान, व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य जांच संबंधी सुझाव दिए। जरूरत के अनुसार दवाइयां भी निशुल्क दी गईं।
एसपी निकिता खट्टर ने चिकित्सकों को प्रशंसा प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी रतिया कुलवंत सिंह, डीएसपी ट्रैफिक जय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।