{"_id":"6aaad41b1f8c9fb0eb06b18a","slug":"congress-sends-notice-to-mla-jarnail-for-defying-party-directives-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-161258-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पार्टी निर्देशों की अवहेलना पर कांग्रेस ने विधायक जरनैल को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पार्टी निर्देशों की अवहेलना पर कांग्रेस ने विधायक जरनैल को भेजा नोटिस
Wed, 16 Sep 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
रतिया विधायक जरनैल सिंह ,स्त्रोत सोशल मीडिया
रतिया। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक भारत भूषण बत्रा ने रतिया विधायक जरनैल सिंह को विधानसभा में पार्टी निर्देशों के कथित रूप से पालन नहीं करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी की ओर से जारी तीन लाइन के स्थगन प्रस्ताव से संबंधित निर्देशों के पालन को लेकर बिंदुवार जवाब मांगा गया है।
कांग्रेस विधायक दल ने 27 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव पेश किया था। पार्टी के विधायकों को सदन में तीनों दिन उपस्थित रहने और प्रस्ताव का समर्थन करने के निर्देश दिए गए थे। विधायक से पूछा गया है कि क्या उन्हें इस संबंध में पार्टी की ओर से निर्देश जारी किए गए थे और क्या उन्होंने इन्हें प्राप्त कर इनके बारे में जानकारी हासिल की थी।
नोटिस में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पोस्टर, प्लेकार्ड या बैनर के इस्तेमाल तथा उन्हें ट्रेजरी बेंचों की ओर दिखाने से संबंधित आरोपों पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। विधायक से पार्टी अनुशासन से जुड़े प्रावधानों के संदर्भ में भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
-- -
कांग्रेस ने अप्रैल में किया था निलंबित
इससे पहले 16 अप्रैल को हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग के मामले में जरनैल सिंह समेत पांच विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया था। हालांकि जरनैल सिंह समेत संबंधित विधायकों ने उस समय क्रॉस वोटिंग के आरोपों से इन्कार किया था।
-- -
फिलहाल इंग्लैंड में है विधायक जरनैल सिंह
निलंबन के बाद से ही वे भाजपा के कार्यक्रम में भी शिरकत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जरनैल सिंह अभी अपने बेटे के पास इंग्लैंड गए हुए हैं और अगले महीने उनके लौटने की संभावना है। चर्चा है कि अगले महीने उनके आने के बाद रतिया क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। नोटिस के जवाब से पहले ही नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
-- -
नोटिस मिला चुका : पीए
विधायक जरनैल सिंह के पीए मनवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक भारत भूषण बत्रा की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है। अभी विधायक जरनैल इंग्लैंड में हैं। उनके आने के बाद ही पार्टी को जवाब भेजा जाएगा।