फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Patients admitted to civil hospital will get nutritious breakfast and food

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में दाखिल मरीजों को मिलेगा पौष्टिक नाश्ता और खाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Patients admitted to civil hospital will get nutritious breakfast and food
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दा​खिल मरीज
फतेहाबाद। सरकारी अस्पतालों में भी अब दाखिल मरीजों को बड़े निजी अस्पतालों की तर्ज पर सुबह की चाय से लेकर रात का खाना तक उपलब्ध करवाया जाएगा। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में स्वास्थ्य विभाग किचन सर्विस शुरू कर रहा है। ये सुविधा 100 से अधिक बेड के अस्पतालों में शुरू की जा रही है। किचन सर्विस का ठेका लेने वाली एजेंसी को स्वास्थ्य विभाग के मेन्यू के अनुसार सामान्य मरीज, शुगर मरीज और किडनी बीमारी से पीड़ित मरीज को खाना उपलब्ध करवाना होगा। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक दिन का मेन्यू तय किया है। इस मेन्यू के अनुसार एजेंसी को मरीज को पौष्टिक खाना देना होगा। स्वास्थ्य विभाग प्रति थाली के हिसाब से एजेंसी को भुगतान करेगा। इसके अलावा चाय और नाश्ता का अलग-अलग दर होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ठेका लेने के लिए एक एजेंसी आई है। इसके चलते अभी टेंडर नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

किचन सर्विस का ठेका लेने वाली एजेंसी को रोजाना नर्सिंग स्टाफ खाने की डिमांड का आर्डर देगा। आर्डर में ये भी बताना होगा कि सामान्य दाखिल मरीज कितने हैं, शुगर बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या कितनी है। इसके अलावा किडनी के दाखिल मरीजों की डाइट संख्या की रिपोर्ट बतानी होगी। एजेंसी को खाने के कुल आर्डर से 10 फीसदी ज्यादा खाना तैयार करना होगा।
विज्ञापन


ये रहेगी दाखिल मरीजों के लिए नाॅर्मल डाइट
सोमवार : (लंच) चपाती, खिचड़ी, मंगू दाल, आलू सब्जी।
(डिनर) : चपाती, खिचड़ी, चना दाल, तोरी।
मंगलवार : (लंच) चपाती, खिचड़ी, आलू बैंगन, काला चना।
(डिनर) : चपाती, खिचड़ी, सोयाबीन, आलू बैंगन।
बुधवार : (लंच) चपाती, खिचड़ी, मलका मसूर, आलू मटर।
(डिनर) : चपाती, खिचड़ी, मूंग दाल, आलू टमाटर।
वीरवार : (लंच) चपाती, खिचड़ी, राजमा, आलू गोभी।
(डिनर) : चपाती, खिचड़ी, आलू शिमला मिर्च।
शुक्रवार : (लंच) चपाती, खिचड़ी, उड़द दाल, आलू पालक।
(डिनर) : चपाती, खिचड़ी, मूंग दाल, शलगम।
शनिवार : (लंच) चपाती, खिचड़ी, सफेद चना, आलू गोभी।
(डिनर) : चपाती, खिचड़ी, मसूर दाल, आलू।
रविवार : (लंच) चपाती, खिचड़ी, लोबिया, आलू मेथी।
(डिनर) : चपाती, खिचड़ी, मूंगदाल, गाजर।

ब्रेकफास्ट : दलिया और दूध रोजाना।
सुबह : चाय और बिस्कुट रोजाना।
शाम : चाय और बिस्कुट रोजाना।

इस समय मरीज को देना होगा खाना
चाय : सुबह साढ़े 6 बजे
नाश्ता : सुबह साढ़े 6 बजे से 9 बजे तक
लंच : साढ़े 12 बजे से 1 बजे तक
शाम की चाय : शाम 4 बजे से साढ़े 4 बजे तक
डिनर : सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 8 बजे तक

खराब सेवा पर लगेगा जुर्माना अगर मरीज को समय पर खाना नहीं मिलता है या फिर कोई कमी रहती है तो एजेंसी पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान रहेगा। किचन सर्विस के लिए जगह जगह अस्पताल में उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में किचन सर्विस शुरू की जा रही है। इस सर्विस के तहत दाखिल मरीजों को खाना दिया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed