{"_id":"68adf5e1d2a188493502c632","slug":"passengers-were-taken-out-of-the-bus-stuck-in-the-underpass-by-carrying-it-on-shoulders-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-139209-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अंडरपास में फंसी बस से यात्रियों को कंधों पर उठाकर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अंडरपास में फंसी बस से यात्रियों को कंधों पर उठाकर निकाला बाहर
Tue, 26 Aug 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते थाना प्रभारी शादीराम। पुलिस प्रवक्ता।
टोहाना। गांव अमानी के रेलवे अंडरपास में जलभराव के चलते रोडवेज बस पानी में फंस गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे और देखते ही देखते उसमें ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया। स्थिति गंभीर होने पर यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिये मदद की गुहार लगाई और प्रशासन को सूचना दी।
घटना सुबह करीब सवा 7 बजे की है, जब फतेहाबाद से टोहाना होते हुए हिमाचल के शाहतलाई जा रही हरियाणा रोडवेज की बस जमालपुर शेखां के पास अंडरपास में फंस गई। भारी बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया था। पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण चालक ने बस को पानी में उतार दिया। बीच में ही बस बंद हो गई और यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई।
बस में सवार महिला स्वास्थ्यकर्मी रीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर मदद की अपील की। वहीं, बस चालक ने 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पुलिस से सहायता मांगी। सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी एसएचओ उपनिरीक्षक शादी राम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ शादी राम ने बिना देर किए खुद पानी में उतरकर एक-एक करके सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
-
आधे घंटे तक बस में फंसे रहे यात्री
वहीं अंडरपास में जमा पानी में बस फंसने की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बस को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। क्रेन के जरिये बस को बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं निकल पाई। इसके बाद एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मी खुद पानी में उतरे और यात्रियों को उठाकर बाहर निकालकर लाए। करीब आधे घंटे तक यात्री बस में ही फंसे रहे।
-
दूसरी बस से भेजे गए यात्री
बस फतेहाबाद से शाहतलाई के लिए जा रही थी। अंडरपास में बस फंस गई। इसमें 25 यात्री थे, इसमें 23 टोहाना के और दो आगे के लिए थे। बस सेंसर के कारण बंद हो गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर दूसरी बस मौके पर भेज दी गई थी।
- सुरेंद्र सिंह, टीएम, रोडवेज।