फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Parts of opposition parties have become old, we have ordered laddus:

विपक्षी दलों के पुर्जे पुराने हो गए, हमने लड्डुओं के आदेश कर दिए : तंवर

Mon, 03 Jun 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Parts of opposition parties have become old, we have ordered laddus:
फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर। 
फतेहाबाद/रतिया। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि विपक्षी दलों की हार तय है। एग्जिट पोल के बाद वह ईवीएम को भी दोष देंगे। उनकी खुद की मशीनरी खराब हो चुकी है। उनके पुर्जे पुराने हो गए हैं। इसलिए विपक्ष की मशीनरी को देश, विदेश में कोई ठीक नहीं कर पाएगा। इंडिया गठबंधन वाले सपने में जीतेंगे और भाजपा 400 पार सीटें जीतेगीं। इसलिए हमने लड्डुओं के आदेश कर दिए हैं। वे फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रतिया और फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ धन्यवादी बैठक भी की। इसमें प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले तंवर ने रतिया में कहा कि कुछ शरारती तत्व कांग्रेस से संबंधित लोगों ने किसानों का नकाब ओढ़कर विरोध किया और रास्ते रोके लेकिन जनता ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया है। सिरसा लोकसभा सीट से बड़े अंतत से उनकी जीत होगी। तंवर ने कहा कि सिरसा सीट पर सट्टा बाजार का आकलन धरा रह जाएगा। भाजपा के मतदाता मौन हैं, जो किसी को नजर नहीं आता।
विज्ञापन

साधारण परिवारों के 36 वर्गों के मतदाता भाजपा के साथ हैं। इनेलो का वोट बैंक भी बजता ज्यादा था, लेकिन ढोलकी खाली निकलती थी। इस बार कांग्रेस के साथ भी यही होने वाला है। इस कारण कांग्रेस की हवा बनाने की कोशिश नाकाम हो जाएगी। इस मौके पर फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव भवानी सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अधिकारियों ने जरूर गड़बड़ की
अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुछ अधिकारियों ने चुनाव में गड़बड़ जरूर की है। कार्यकर्ता भी इसकी जानकारी दें, अगर किसी ने गड़बड़ी की है। पार्टी की समीक्षा बैठक में भी उन्होंने अवगत करवाया है। सरकार से तनख्वाह लेकर गलत काम करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed