फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panic of monkeys surrounded the shop owner in the grain market and scratched

Fatehabad News: बंदरों का आतंक, अनाज मंडी में दुकान मालिक को घेरकर नोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Panic of monkeys surrounded the shop owner in the grain market and scratched
बंदरों द्वारा काटी गई संजीव गर्ग की टांग।
फतेहाबाद। फतेहाबाद की अनाज मंडी में बंदरों के झुंड ने अग्रवाल सेनेटरी संचालक को घेरकर बुरी तरह से नोच खाया। आसपास के लोगों ने बंदरों के चंगुल से उनको छुड़वाया व अस्पताल में भर्ती करवाया। ज्ञात रहे कि नगर परिषद ने करीब एक माह पहले बंदरों के पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया था और इसके वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए, लेकिन अभी तक शहर में बंदरों को पकड़ने का काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की अनाज मंडी, बीमा कॉलोनी, जगजीवनपुरा, सुंदर नगर, योग नगर, शिव नगर, जवाहर चौक सहित शहर के अन्य हिस्सों में बंदरों के बड़े-बड़े झुंड घूमते रहते हैं। अब तक करीब 60 लोगों को शहर में काट चुके हैं। सबसे अधिक परेशान अनाज मंडी व जगजीवनपुरा के लोग हैं, जहां बंदरों का अधिक आतंक हैं। मंगलवार को जब अग्रवाल सेनेटरी स्टोर के संचालक संजीव गर्ग अनाज मंडी में अपनी दुकान के बाहर आए थे, इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उनको घेर लिया और उनकी टांग को बुरी तरह से नोच खाया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उनको बंदरों को चंगुल से छुड़वाया। बाद में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ज्ञात रहे कि बंदरों को पकड़ने के लिए पार्षद मोहनलाल नारंग लगातार नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को कई बार पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन


कोट
बंदरों को पकड़ने का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है, जल्द ही इस पर काम आरंभ हो जाएगा। ठेकेदार को बंदरों को पकड़ने के आदेश दे दिए गए हैं।
-राजेंद्र खिची, प्रधान नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed