फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panchayat minister Babli should keep the vocabulary correct towards sarpanches: Dipendra

पंचायत मंत्री बबली को सरपंचों के प्रति शब्दावली ठीक रखनी चाहिए : दीपेंद्र

Mon, 20 Feb 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayat minister Babli should keep the vocabulary correct towards sarpanches: Dipendra
टोहाना के गांव समैन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।
टोहाना। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पंचायत मंत्री की शब्दावली ठीक नहीं है। सरपंच भी चुने हुए प्रतिनिधि हैं। उनको कटघरे में खड़ा करना ठीक नहीं है। अगर कोई सरपंच गलत रास्ते पर चलेगा, तो उसकी जवाबदेही जनता तय करती है। वह अगले चुनाव में ऐसे सरपंचों नहीं जीतने देगी। पंचायत मंत्री को एक ही नजर से सभी सरपंचों को नहीं देखना चाहिए। प्रदेश में बहुत से सरपंच पूरी ईमानदारी से काम करते हैं।
विज्ञापन

दीपेंद्र सोमवार को टोहाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वह 100 प्रतिशत सरपंचों को ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं, लेकिन सबको गलत ठहराना भी ठीक नहीं है। हमारी सरकार में सरपंचों को 20 लाख रुपये तक के विकास कार्य करवाने की शक्तियां दी गई थी। जिसे अब भाजपा-जजपा सरकार ने दो लाख रुपये कर दिया है। पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारों में वृद्धि होनी चाहिए थी। मगर गठबंधन सरकार ने इसे कम करके शक्तियों को घटाने का काम किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरपंचों के आंदोलन के पक्ष में
दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरपंचों के आंदोलन के पक्ष में हैं। उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। राइट टू रिकॉल सरपंचों पर ही क्यों, विधायक और सांसदों पर भी लागू करना चाहिए। बहुत से विधायक ऐसे हैं, जिनके क्षेत्र में राइट टू रिकॉल करवाएं, तो सरकार को स्थिति पता चल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल से टोहाना आ रहा हूं, अब जितनी सड़कों की बदहाली नहीं देखी
दीपेंद्र ने कहा कि वह पिछले 20 साल से टोहाना आ रहे हैं, लेकिन सड़कों का हाल अब जितना बुरा है, उतना कभी नहीं हुआ। उकलाना से टोहाना तक तो सड़क सबसे ज्यादा बुरी हालत में है। इस सरकार ने प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया है। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष और पंचायत मंत्री के हलके का यह हाल है तो बाकी प्रदेश की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed