{"_id":"69161d33f5bc6d66920acc6f","slug":"out-of-415-lakh-people-screened-19034-were-found-to-be-diabetic-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-143600-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 4.15 लाख लोगों की स्क्रीनिंग में 19,034 पाए गए मधुमेह से ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 4.15 लाख लोगों की स्क्रीनिंग में 19,034 पाए गए मधुमेह से ग्रस्त
Thu, 13 Nov 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सिविल सर्जन चिकित्सकों की बैठक लेते हुए स्त्रोत स्वास्थ्य विभाग
फतेहाबाद। बदलते खानपान, तनाव और असंतुलित जीवनशैली के कारण जिले में मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि अब बच्चे और महिलाएं भी मधुमेह की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष 4.15 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की, इसमें 19,034 लोग मधुमेह के मरीज पाए गए। इनमें से करीब 19 हजार लोग वर्तमान में इलाज करवा रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि यदि जीवनशैली और खानपान पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमेह के कारण आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है और समय से पहले दृष्टि कमजोर हो सकती है। ज्यादा मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, जो मधुमेह का कारण बनता है।
डॉक्टरों ने मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करने और नियमित व्यायाम की सलाह दी है। जेनेटिक कारणों से बच्चे भी अब मधुमेह के मरीज बन रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान जिले में जिन लोगों की मौत हुई थी, उनमें अधिकतर पहले से बीपी और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों बीमारियों को लेकर स्क्रीनिंग अभियान तेज कर दिया है। चिकित्सकों ने लोगों से नियमित जांच करवाने, संतुलित आहार लेने और जीवनशैली सुधारने की अपील की है ताकि इस बढ़ती बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।
-- -- -- -- -- -- -
नींद और पानी की कमी भी वजह
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने और नींद की कमी से भी मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। कम पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि मोटापा भी मधुमेह का बड़ा कारण है, इसलिए वजन को नियंत्रण में रखना बेहद जरूरी है। अच्छी और गहरी नींद लेना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
-- -- -- -- -- --
इन लक्षणों पर रखें ध्यान
विशेषज्ञ डॉ. अंशुल सहगल ने बताया कि मधुमेह के मरीजों को अत्यधिक थकान, अधिक प्यास और भूख लगना जैसे लक्षण महसूस होते हैं। ये संकेत शरीर में ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में तुरंत जांच कराना जरूरी है।
-- -- -- -- -- --
तनाव से बढ़ता जोखिम
जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि तनाव मधुमेह का एक प्रमुख कारण है। तनाव से शरीर के हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि रोजाना योग और व्यायाम करें, तनावमुक्त रहें और फास्ट फूड से परहेज करें।