फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Opposition to three agricultural laws

छात्रों ने प्रदर्शन कर ईजी-डे शॉपिंग मॉल व ट्रेडंस शोरूम को करवाया बंद

Tue, 29 Dec 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Opposition to three agricultural laws
शहर के भूना रोड स्थित इंदिरा गांधी कॉलेज के छात्रों ने किसान आंदोलन के समर्थन में शहर के विभिन्न मुख्य मार्गाें से होते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने ईजी-डे शॉपिंग मॉल व रिलायंस ट्रैंड के शोरूम को बंद करवा दिया। छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष मार्च शहीद चौक पर समाप्त किया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि सरकार किसानों को खत्म करने के उद्देश्य से तीन कानून लेकर आई है ताकि उसके बाद किसानों की जमीन उद्योगपतियों को दी जा सके। विद्यार्थियों ने कहा कि वह इन उद्योगपतियों के शॉपिंग मॉल्स को चलने नहीं देंगे। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस की टीम ने छात्रों को वहां से आगे भेज दिया तथा कुछ समय बाद शॉपिंग माल व शोरूम को खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed