{"_id":"6410b8e01433851c300a47ff","slug":"opium-was-being-cultivated-in-the-sugarcane-field-in-hukmawali-the-police-arrested-one-of-the-accused-fatehabad-news-c-21-1-79541-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हुकमावाली में गन्ने के खेत में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने एक आरोपी के किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हुकमावाली में गन्ने के खेत में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने एक आरोपी के किया काबू
विज्ञापन
रतिया के गांव हुकमावाली में खेत में लगे अफीम के पौधे।
रतिया। रतिया पुलिस ने नशे की खेती करने वाले पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अफीम के 11 पौधे बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेर सिंह निवासी हुकमावाली के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, नागपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई चिमन लाल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गांव हुकमावाली बस स्टैंड मौजूद थे और इस दौरान से सूचना मिली कि शेर सिंह निवासी हुकमावाली के खेत में अफीम के पौधे लगाए गए हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके से शेर सिंह के खेत में गन्ने के खेत के बीच अफीम के 11 पौधे मिले। पुलिस ने शेर सिंह से पूछताछ की जिसमें शेर सिंह ने बताया कि वह अफीम खाने का आदी है और इसलिए उसने यह पौधे लगा रखे हैं। मौके से बरामद पौधों में डोडे लगे हुए थे और उसमें अफीम बनने वाला दूध भी मौजूद पाया गया। सभी 11 पौधे जिनका वजन करीब 2 किलो 250 ग्राम है, जो कब्जे में लिए गए और शेर सिंह को भी मौके से काबू कर शेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से शेर सिंह को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
अफीम की खुशबू दबाने के लिए लगाया था धनिया
गांव हुकमावाली में गन्ने की फसल के साथ अफीम के पौधों की खुशबू को दबाने के लिए शेर सिंह ने धनिया की फसल भी साथ में उगाई ताकि अफीम के पौधों की खुशबू इधर उधर ना फैले, लेकिन अफीम तैयार करने से पहले ही पुलिस को पौधों की जानकारी मिल गई और शेर सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।