फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One teacher for 48 students in Government Primary School Teliwara

Fatehabad News: राजकीय स्कूल तेलीवाड़ा में 48 छात्रों पर एक अध्यापक

Sat, 30 Aug 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
One teacher for 48 students in Government Primary School Teliwara
गांव तेलीवाड़ा स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में गेट के बाहर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीण व अभिभा - फोटो : बैनर-पट्टिका लेकर प्रो. सुमन के खिलाफ नारेबाजी करते मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष।
रतिया। गांव तेलीवाड़ा स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में 48 विद्यार्थियों की पढ़ाई केवल एक अध्यापक के भरोसे चल रही है। स्कूल में लंबे समय से स्टाफ की कमी बनी हुई है। शनिवार को अभिभावकों ने स्कूल गेट पर एकत्र होकर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और एक सप्ताह में अतिरिक्त अध्यापक नियुक्त न होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांववासियों रांझा राम, सुनीता रानी, कुलदीप कौर और वकील सिंह सहित अन्य अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में कक्षा पांच तक की पढ़ाई होती है। पिछले दो वर्षों से यहां पर केवल एक शिक्षिका कार्यरत हैं। अभिभावकों के अनुसार जब भी वह किसी विभागीय कार्य या अवकाश पर जाती हैं, तो स्कूल में बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पूरी तरह ठप हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने पहले भी विभाग को स्टाफ की कमी की शिकायत दी थी, जिसके बाद अस्थायी रूप से एक अध्यापक की नियुक्ति हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद वह भी हटा दिए गए। अब फिर से स्कूल एकमात्र शिक्षिका के सहारे चल रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में स्कूल में अतिरिक्त अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे स्कूल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

स्कूल में अध्यापकों की कमी का मामला उनके संज्ञान में आया है। तीन दिन में ही वहां पर अध्यापकों की नियुक्ति करवाई जाएगी।

-शशि प्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed