फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers and employees found absent in Irrigation Department office, complaints found pending

Fatehabad News: सिंचाई विभाग कार्यालय में गैर हाजिर मिले अधिकारी-कर्मचारी, लंबित मिलीं शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees found absent in Irrigation Department office, complaints found pending
फतेहाबाद के सिंचाई विभाग कार्यालय में रिकॉर्ड जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग सदस्य
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम ने सुबह सिचाई विभाग कार्यालय में छापे मारे। टीम को कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी समय पर न पहुंचने व काम में अनियमितताएं मिलने की शिकायतें मिल रही थीं। टीम एसआई रामफल व एएसआई साधु राम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार व सक्षम अधिकारी रवीन्द्र कुमार जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के नेतृत्व में सुबह करीब साढ़े 9 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को अलग-अलग ब्रांच में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक गैर हाजिर मिले। इसके अलावा शिकायतें भी लंबित मिली, जो कि निपटाई नहीं गई थीं।
विज्ञापन

टीम को निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अभियंता भाखड़ा जल सेवाएं परिमंडल फतेहाबाद के कार्यालय में 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। फतेहाबाद जल सेवाएं मंडल में कार्यकारी अभियंता समेत 26 कर्मचारियों की तैनाती पाई गई। जिनमें से डीसी रेट के तहत तैनात दो पटवारी गैर हाजिर मिले। कार्यकारी अभियंता फतेहाबाद जल सेवाएं मंडल कार्यालय में जन संवाद की कुल 29 शिकायतें आई थीं। इसके अलावा सीएम विंडो की करीब 726 शिकायतें आई थीं। जिसमें 702 शिकायतों का निवारण मिला। भट्टू जल सेवाएं उपमंडल भट्टू कार्यालय फतेहाबाद में एक कर्मचारी गैर हाजिर पाया गया। धांगड़ जल सेवाएं उपमंडल कार्यालय फतेहाबाद में उपमंडल अधिकारी गैर हाजिर पाए गए। रतिया जल सेवाएं उपमंडल कार्यालय फतेहाबाद में एक उपमंडल अधिकारी छुट्टी पर पाए गए और उपमंडलीय लिपिक गैर हाजिर पाया गया। सूक्ष्म सिचाई एवं नहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता कार्यालय फतेहाबाद में कार्यकारी अभियंता कार्यालय में 9 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। कार्यालय में सीएम विंडो की 232 शिकायतें आई थीं, जिसमें 171 शिकायतों का निवारण मिला। सूक्ष्म सिचाई एवं नहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपमंडल अधिकारी कार्यालय फतेहाबाद ए में लेखा लिपिक हाजिर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed