फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now firecrackers will not be sold wholesale in the city, will have to go to Bhodiya Kheda.

Fatehabad News: शहर में अब नहीं बिकेंगे होलसेल पर पटाखें, जाना होगा भोड़िया खेड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Now firecrackers will not be sold wholesale in the city, will have to go to Bhodiya Kheda.
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास पर अब होलसेल में पटाखे नहीं मिलेंगे। प्रशासन ने पटाखों के होलसेल गोदाम को शहर से बाहर भोड़ियाखेड़ा क्षेत्र में नहर के पास शिफ्ट करवा दिया है। अब शहर के लोगों को पटाखों की होलसेल पर खरीददारी के लिए शहर से दूर भोड़ियाखेड़ा जाना होगा।
विज्ञापन

पिछले करीब 15 सालों से शहर के मिनी बाईपास के पास होलसेल पटाखों के गोदाम बने हुए थे। प्रशासन ने जब इन पटाखा गोदामों को लाइसेंस जारी किए थे उस दौरान यहां पर आबादी क्षेत्र नहीं था। लेकिन समय बीतने के साथ यहां पर आबादी हो गई और रिहायशी क्षेत्र विकसित हो गया। लेकिन पटाखा गोदामों को शिफ्ट नहीं किया गया था। लेकिन इस बार विरोध और शिकायतों के चलते प्रशासन ने पटाखा गोदामों को शहर से बाहर भोड़ियाखेड़ा क्षेत्र में शिफ्ट करवा दिया है। मिनी बाईपास के पास पहले पटाखों के चार होलसेल गोदाम चल रहे थे।
विज्ञापन


एक करोड़ रुपये से ज्यादा की होती है पटाखों की बिक्री
शहर फतेहाबाद में ही एक करोड़ रुपये से ज्यादा की पटाखों की बिक्री का अनुमान है। हर साल एक से सवा करोड़ रुपये के पटाखों की बिक्री होती है। फतेहाबाद शहर में ही होलसेल के चार से पांच पटाखों के गोदाम है। दीवाली से पहले रिटेल में पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन की तरफ से तीन दिन के लिए ड्राॅ सिस्टम से लाइसेंस जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed