फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now complaints will be taken in the city police stations from 5 pm to 10 am

Fatehabad News: शहर की पुलिस चौकियों में अब शाम पांच बजे से सुबह 10 बजे तक भी ली जाएंगी शिकायतें

Thu, 01 May 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Now complaints will be taken in the city police stations from 5 pm to 10 am
फतेहाबाद। शहर थाना की तीनों चौकी हुडा सेक्टर, बस अड्डा तथा गुरुनानकपुरा में अब रात को भी आम लोग शिकायत दे सकेंगे। उन्हें रात को सेक्टर स्थित थाने में शिकायत देने के लिए आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शाम 5 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक भी शिकायत लेनी होगी।
विज्ञापन

एसपी सिद्धांत जैन ने चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई कोई भी आमजन या फरियादी शाम 5 बजे से अगले दिन की सुबह 10 बजे के बीच में अपनी कोई फरियाद लेकर आता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी। इस दौरान फरियाद लेकर आने वाले व्यक्ति से कोई भी पुलिस कर्मचारी संबंधित थाना या चौकी में जाने की बात नहीं कहेगा।
विज्ञापन


किसी भी पुलिस चौकी में दे सकेंगे शिकायत

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को शहर फतेहाबाद का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनके संज्ञान में आया कि फतेहाबाद शहर से थाने की दूरी काफी है जिसके कारण अगर नागरिकों को रात्रि के समय अपनी कोई शिकायत देनी होती है तो उन्हें वहां जाने में काफी परेशानी होती है। नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यह पहल शुरू की है। एसपी ने बताया कि शहर का कोई भी नागरिक शाम पांच बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक अपनी शिकायत शहर फतेहाबाद की नजदीक लगती किसी भी पुलिस चौकी पर दर्ज करवा सकता है। इस दौरान उस व्यक्ति को संबंधित पुलिस चौकी में जाने की जरूरत नहीं होगी। व्यक्ति जिस पुलिस चौकी में जाएगा, वहां के पुलिस कर्मियों को व्यक्ति की शिकायत लेनी होगी तथा संबंधित पुलिस चौकी कर्मचारी को भी मौके पर सूचित करते हुए वहां बुलाया जाएगा ताकि समस्या का तुरंत समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed