फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Notice issued to 141 schools for not depositing sports fund for five years, if not filled today, will be declared defaulter

Fatehabad News: पांच सालों का स्पोर्ट्स फंड जमा न करवाने पर 141 स्कूलों को नोटिस जारी, आज नहीं भरे तो होंगे डिफाल्टर घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 141 schools for not depositing sports fund for five years, if not filled today, will be declared defaulter
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग स्पोर्ट्स फंड जमा न करवाने वाले 141 निजी और सरकारी स्कूलों को डिफाल्टर घोषित करने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने जिले के 141 स्कूलों निजी और सरकारी स्कूलों को नोटिस जारी करके शुक्रवार तक स्पोर्ट्स फंड जमा करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा ये भी चेतावनी दी गई है कि अगर स्पोर्ट्स फंड जमा नहीं होता है तो डिफाल्टर घोषित हो जाएंगी और स्कूल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

ये ही नहीं इन स्कूलों पर 27 जुलाई के बाद शिक्षा विभाग निदेशालय भी कार्रवाई करने के मूड में है। शिक्षा विभाग के जारी हुए नोटिस के बाद स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों की माने हर साल जिले में करीब 15 लाख रुपये तक स्पोर्ट्स फंड जमा होता है। वहीं इन नोटिसों के बाद रतिया, फतेहाबाद, जाखल खंड के स्कूल संचालकों के लिए चिता खड़ी हो गई है। इन खंडों के अधिकारी संचालक बाढ़ से अपने स्कूल बचाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों का बाकी है स्पोर्ट्स फंड
खंड स्कूल
फतेहाबाद 43
जाखल 4
भट्टूकलां 15
टोहाना 23
भूना 32
रतिया 24

स्पोर्ट्स फंड से होती है खेल प्रतियोगिताएं
स्कूलों से लिए जाने वाले स्पोर्ट्स का 50 फीसदी हिस्सा शिक्षा विभाग निदेशालय को भेजा जाता है। इसके अलावा 50 फीसदी शिक्षा विभाग जिला स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं पर खर्च करता है। इससे खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस, डाइट व किराया आदि की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये लिया जाता है स्पोर्ट्स फंड
शिक्षा विभाग कक्षा नौवीं से बारहवीं तक स्कूलों से स्पोर्ट्स फंड लेता है। स्कूलों से कक्षा नौवीं और दसवीं का 30 रुपये प्रति विद्यार्थी प्रति वर्ष, कक्षा 11 वीं और 12 वीं में आर्ट्स संकाय में प्रति विद्यार्थी 60 रुपये, कॉमर्स संकाय में प्रति विद्यार्थी 72 रुपये और विज्ञान में प्रति विद्यार्थी 70 रुपये स्पोर्ट्स फंड लिया जाता है।

कोट
स्कूलों को बार-बार कहने के बाद भी स्पोर्ट्स फंड जमा नहीं करवाया जा रहा है। इसके चलते स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि शुक्रवार तक स्पोर्ट्स फंड जमा करवा दें। स्कूल संचालक ऑनलाइन भी फंड जमा करवाकर रिपोर्ट भेज सकते हैं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed