फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Not a single specialist on six CHCs, 72 percent posts vacant in the district

Fatehabad News: छह सीएचसी पर एक भी विशेषज्ञ नहीं, जिले में 72 फीसदी पद खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Not a single specialist on six CHCs, 72 percent posts vacant in the district
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में काउंटर पर ओपीडी रजिस्ट्रेशन करवाते हुए मरीज
फतेहाबाद। सरकार नागरिक अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं देने का दावा कर रही है, नई बिल्डिंगें खड़ी हो रही हैं लेकिन वहां पर डॉक्टर ही नहीं हैं। बिना डॉक्टर कौन मरीजों का इलाज करेगा। जिले में स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के मुताबिक विशेषज्ञ के 76 पद स्वीकृत हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 21 ही विशेषज्ञ नियुक्त हैं। पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में 18 में से मात्र ही तीन विशेषज्ञ तैनात है। जिले की 6 सीएचसी पर एक भी स्पेशलिस्ट नहीं है।
विज्ञापन

पिछले साल जिले को करीब 48 नए मेडिकल ऑफिसर मिले थे। इसके बाद जिले में व्यवस्था सुधरने की उम्मीद थी। लेकिन 10 डॉक्टर नौकरी छोड़ गए और 4 डॉक्टर छुट्टी पर हैं। यानि मेडिकल ऑफिसर के 60 पद खाली हैं।
विज्ञापन

---------
जिले के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल ऑफिसर की स्थिति
अस्पताल कुल पद खाली
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद 42 9
डीडीसी फतेहाबाद 1 0
पॉलीक्लीनिक 2 0
उप नागरिक अस्पताल टोहाना 42 16
उप नागरिक अस्पताल रतिया 11 7
पीएचसी नागपुर 2 0
पीएचसी महमड़ा 2 0
पीएचसी अहरवां 2 0
पीएचसी हसंगा 2 0
पीएचसी भिरड़ाना 2 1
सीएचसी भूथनकलां 7 2
सीएचसी भट्टूकलां 7 3
पीएचसी पीलीमंदोरी 2 1
पीएचसी बनगांव 2 1
पीएचसी खैरातीखेड़ा 2 0
पीएचसी खाबड़ा कलां 2 1
सीएचसी बड़ोपल 7 1
पीएचसी हिजरावां 2 2
पीएचसी एमपी रोही 2 0
पीएचसी बीघड़ 2 1
सीएचसी जाखल 7 2
पीएचसी मामुपुर 2 0
पीएचसी समैन 2 2
पीएचसी कुलां 2 1
पीएचसी म्योंदकलां 2 0
सीएचसी भूना 7 5
पीएचसी इंदाछुई 2 1
पीएचसी पिरथला 2 0
पीएचसी झलनियां 2 2
पीएचसी नहला 2 2
-------
फतेहाबाद और टोहाना अस्पताल में विशेषज्ञ की ये है स्थिति :
स्पेशलिस्ट फतेहाबाद अस्पताल टोहाना अस्पताल
जनरल सर्जन 0 1
हड्डी रोग विशेषज्ञ 0 0
प्रसूति विशेषज्ञ 1 1
आई स्पेशलिस्ट 1 0
एनेथिसिया 4 0
शिशु रोग विशेषज्ञ 1 0
ईएनटी 1 1
मनोचिकित्सक 1 0
त्वचा रोग विशेषज्ञ 1 0
रेडियोलॉजी 0 0
पैथोलॉजी 0 0
माइक्रोबायलॉजिस्ट 0 0
आरएमओ 0 0
डीएमएस एक 0 0
डीएमएस दो 0 0
टीबी रोग विशेषज्ञ 1 0
बायोकैमिस्ट्री 1 0
कम्युनिटी मेडिसिन 1 0
---------
यहां एक भी विशेषज्ञ नहीं
स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना, भूथनकलां, भट्टूकलां, बड़ोपल और जाखल में एक भी विशेषज्ञ नहीं है। विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक यहां पर मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, ऐनेथिसिया और आर्थो का पद स्वीकृत है। लेकिन हालात ये है कि एक भी विशेषज्ञ नहीं है। उप नागरिक अस्पताल रतिया में भी मात्र एक ही विशेषज्ञ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात माह से नहीं हो रहे एक्सरे
जिला नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद खाली हैं। विशेषज्ञ न होने से गंभीर मरीज रेफर हो रहे है। सर्जरी के लिए लोगों को निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है। यहां तक सात माह से अस्पताल में एक्सरे की सुविधा भी बंद है।


अस्पताल में डॉक्टरों के पद खाली हैं और कई डॉक्टर छुट्टी पर भी हैं। डॉक्टरों के पद भरने को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। मरीजों को उपचार को लेकर परेशानी न हो इसके लिए बेहतर व्यवस्था का प्रयास जारी है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed