फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nilgai hunting, two accused arrested, two absconding

Fatehabad News: गांव दादुपुर के पास नीलगाय का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 27 Sep 2024 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Sep 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Nilgai hunting, two accused arrested, two absconding
रतिया। क्षेत्र के गांव दादूपुर में माइनर के पास नीलगाय का शिकार कर उसके टुकड़े किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इससे बिश्नोई समाज में भी भारी रोष पनपा है। नीलगाय का शिकार करने वाले दो आरोपियों को वन्य जीव प्रेमियों ने मौके पर काबू कर लिया जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

मौके से पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव हुकमावाली निवासी महावीर व मंगतराम के तौर पर हुई है। वन्य जीव प्रेमी गांव हड़ौली निवासी विक्रम की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व वन्य जीव रक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी। वहीं, पुलिस ने नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद वन्य जीव प्रेमियों ने विधिवत रूप से दफन किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में वन्य जीव प्रेमी विक्रम ने बताया कि वह बुधवार शाम को करीब 7.30 बजे गांव दादूपुर की तरफ गया हुआ था। वहां माइनर के पास उसने दो युवकों को खून से सने कपड़ों के साथ देखा। बाद में जब करीब जाकर देखा तो युवकों के पास टोपीदार बंदूक और कुछ तेजधार हथियार दिखे और कुछ कट्टों में नीलगाय के टुकड़े भरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलगाय का शिकार करने की आशंका के चलते उसने अन्य वन्य जीव प्रेमी साथी प्रवीन, शिव व अनिल को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दो आरोपियों को काबू कर लिया गया जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद विक्रम ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टोपीदार बंदूक व तेजधार हथियार सहित नीलगाय के शव के टुकड़े कब्जे में ले लिए।


जीव प्रेमी की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उनको दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की जानकारी सहित विस्तृत पूछताछ की जाएगी। - ओमप्रकाश, प्रभारी, सदर थाना रतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed