फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mustard did not arrive in Fatehabad and Bhuna, and the procurement agency did not reach Bhattukalan.

Fatehabad News: फतेहाबाद और भूना में नहीं आई सरसों, तो भट्टूकलां में नहीं पहुंची खरीद एजेंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mustard did not arrive in Fatehabad and Bhuna, and the procurement agency did not reach Bhattukalan.
फतेहाबाद। फतेहाबाद में मंगलवार से रबी की सरसों की फसल की खरीद के आदेश तो आए, लेकिन फतेहाबाद व भूना की अनाज मंडियों में नई सरसों की कोई ढेरी नहीं आई। भट्टूकलां की अनाज मंडी में सरसों तो आई, लेकिन खरीद एजेंसी यहां नहीं पहुंची, जिस कारण सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। फतेहाबाद जिले में सरसों की खरीद के लिए फतेहाबाद, भूना व भट्टूकलां की अनाज मंडियाें काे अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन


जिले में रबी की फसल सरसों की सरकारी खरीद के लिए प्रशासन ने मंगलवार काे खरीद करने के आदेश जारी कर दिए, मगर फतेहाबाद व भूना की अनाज मंडी में कोई भी किसान सरसों लेकर नहीं पहुंचा और भट्टू की अनाज मंडी में खरीद एजेंसी नहीं पहुंचने के कारण खरीद नहीं हो सकी। भट्टू कलां की अनाज मंडी में किसान सरसों की फसल तो लेकर आए, लेकिन खरीद एजेंसी का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा, जिस कारण सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। इस वर्ष सरसों की खरीद पहले हैफेड करेगी और हैफेड का स्टॉक पूरा होने के बाद हरियाणा वेयर हाउस को खरीद करनी की मंजूरी मिली है। सरकार ने सरसों की फसल के लिए एमएसपी रेट 5650 रुपये निर्धारित किया है, लेकिन प्राइवेट खरीद पर किसानों 4800 से लेकर 5000 रुपये तक का भाव मिल रहा है। ज्ञात रहे कि इस बार जिले में 37 हजार 848 एकड़ में सरसों की बिजाई हुई है।
विज्ञापन


इन दिनों जिले में 80 फीसदी सरसों की फसल की कटाई और कढाई हो चुकी है, जिसके चलते जिन किसानों ने सरसों की कढ़ाई कर रखी है, वह किसान कई दिनों से सरसों की फसल की खरीद शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं। गेहूं की फसल की कटाई अगले सप्ताह आरंभ हो जाएगी। प्रशासन की ओर से गेहूं की फसल 1 अप्रैल से आरंभ होगी और इसके लिए जिले में 51 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
फतेहाबाद में मंगलवार से सरसों की फसल की सरकारी खरीद आरंभ कर दी गई है। पहले हैफेड सरसों की खरीद करेगी और जब हैफेड का टारगेट पूरा जो जाएगा तो हरियाणा वेयर हाउस सरसों की सरकारी खरीद करेगी।
-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed