फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Munnabhai caught appearing for exam in place of someone else due to fingerprint mismatch

Fatehabad News: फिंगर प्रिंट मिसमैच होने पर दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए मुन्नाभाई पकड़ा

Sun, 22 Oct 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Munnabhai caught appearing for exam in place of someone else due to fingerprint mismatch
फतेहाबाद में परीक्षा को लेकर एंट्री से पहले फोटो का मिलान करते हुए अ​धिकारी
फतेहाबाद। सीईटी ग्रुप डी की जिले के 51 केंद्रों पर दो चरणों में सुबह और शाम को परीक्षा हुई। दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एक मुन्नाभाई पकड़ा गया है। फिंगर प्रिंट मिस मैच होने पर युवक को केंद्र में पकड़ लिया गया। हिसार के गांव खैरी निवासी पवन कुमार जो कि गांव सुरेवाला में प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है, गांव के ही परीक्षार्थी संजय कुमार की जगह पर सुबह के सत्र में फतेहाबाद के महिला महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए आया हुआ था। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर जिले के फतेहाबाद, रतिया, भट्टूकलां और भूना में केंद्र बनाए गए थे। जिले में दोनों चरणों में 70.25 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। करीब 29.74 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले महिला परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी पड़ी। महिला परीक्षार्थियों के गहने उतरवा लिए। महिलाओं को नोज पिन उतारने में परेशानी हुई। महिलाओं को बालों में लगी रबड़ उतारने के बाद ही एंट्री दी गई। महिलाओं को हाथों और पैरों में बंधे धागे तक तोड़ने पड़े।
विज्ञापन

सुबह और शाम को परीक्षा के बाद शहर के हिसार रोड और बीघड़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। परीक्षा के बाद एक बार बस स्टैंड पर भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। बसों में चढ़ने के लिए धक्की-मुक्की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 हजार परीक्षार्थी पहुंचे परीक्षा देने, 9766 रहे अनुपस्थित :
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की सीईटी-ग्रुप डी की परीक्षा में 32832 परीक्षार्थियों में से 23066 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 9766 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ग्रुप डी की सुबहकालीन सत्र में 10 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित करवाई गई। परीक्षा में 16416 परीक्षार्थियों में से 11458 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 4958 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार से सायंकालीन सत्र में 3 बजे से 4.45 बजे तक आयोजित करवाई गई परीक्षा में 16416 परीक्षार्थियों में से 11608 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 4808 अनुपस्थित रहे।

जैमर होने से आसपास क्षेत्र में बंद रहा मोबाइल नेटवर्क :
परीक्षा केंद्रों में जैमर लगा होने के चलते आसपास की कॉलोनियो में रह रहे लोगो को भी परेशानी झेलनी पड़ी। जैमर के कारण मोबाइल नेटवर्क ठप रहा। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक लोगों के मोबाइल नेटवर्क न के बराबर रहा। इसके चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।

बैग रखने के लिए चुकाने पड़े 40 से 50 रुपये
जिले में बनाए गए केंद्रों पर भिवानी, सिरसा, कैथल, हिसार, अंबाला से परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षार्थी बैग और मोबाइल लेकर यहां पहुंचे। केंद्रों में इन्हें ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसके चलते परीक्षार्थियों को आसपास के दुकानों पर ये सामान रखना पड़ा। इसके चलते उन्हें 40 से 50 रुपये चुकाने पड़े।

बायोमीट्रिक के लिए करना पड़ा इंतजार
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी भी लगाई गई। बायोमीट्रिक हाजिरी को लेकर परीक्षार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। नेटवर्क में दिक्कत के कारण बायोमीट्रिेक मशीने बंद होने की शिकायतें आती रही।

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की हुई जांच
परीक्षा केंद्रों में परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए जैमर व कैमरे इत्यादि लगाए गए थे, ताकि किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस का प्रयोग न हो सके। परीक्षार्थियों के केंद्र में प्रवेश से पहले उनकी मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई है। इसके उपरांत आंखों की स्कैनिंग के उपरांत अन्य औपचारिकताएं पूर्ण की गई। परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की आधार आधारित बायोमीट्रिक प्रणाली, दस्तावेजों की जांच उपरांत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की गई।
रोडवेज की 85 व 105 निजी बसों ने संभाली कमान
फतेहाबाद में परीक्षार्थियों को लाने व ले जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए रोडवेज व निजी बसों का लगातार संचालन रहा। फतेहाबाद से हिसार, सिरसा, भिवानी, टोहाना, भूना व उकलाना के लिए 85 रोडवेज की बसें व 105 निजी बसें चली। वहीं फतेहाबाद में आए परीक्षार्थियों के लिए निजी बसों ने 122 फेरे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगाए।


दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एक युवक पकड़ा है : थाना प्रभारी
महिला महाविद्यालय में गांव खैरी निवासी युवक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा परीक्षा शांतिपूर्वक रही है। - रूपेश चौधरी, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed