फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council itself will lay rain water drainage line on Model Road, public health will not work

Fatehabad News: मॉडल रोड पर नगर परिषद खुद बिछाएगी बरसाती पानी निकासी की लाइन, जनस्वास्थ्य नहीं करेगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Municipal council itself will lay rain water drainage line on Model Road, public health will not work
फतेहाबाद में यहां बननी है मॉडल रोड
फतेहाबाद। शहर के मॉडल रोड को लेकर दो बड़ी अपडेट है। शहर के भट्टू रोड से वाया एसबीआई रोड होते हुए सिरसा रोड तक बरसाती पानी निकासी के लिए नगर परिषद जनस्वास्थ्य विभाग से पाइप लाइन नहीं डलवाएगा। नगर परिषद खुद ही पानी निकासी को लेकर पाइप लाइन डालेगी। नगर परिषद अधिकारियों ने इसको लेकर फैसला लिया है। पहले नगर परिषद पाइप लाइन डालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को 48 लाख रुपये देने की तैयारी में थी। जनस्वास्थ्य विभाग से इसको लेकर एस्टीमेट भी तैयार करवाया जा चुका है। पाइप लाइन डालने के बाद ही यहां पर मॉडल सड़क का निर्माण शुरू होना है। अधिकारियों की माने तो बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के बाद इसे खैराती रोड पर जा रही मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। खैराती रोड पर बने डिस्पोजल टैंक में पानी की निकासी हो पाएगी। फिलहाल हालात ये है कि आशीर्वाद पैलेस के पास बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। इसको लेकर आसपास की कॉलोनियों के लोग भी परेशान हैं। नगर परिषद ने मॉडल रोड के निर्माण को लेकर पिछले माह टेंडर लगाया था। ये रोड करीब 2 करोड़ 49 लाख बनना है। रोड निर्माण को लेकर 6 एजेंसियां आई थीं। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से नगर परिषद ने अब दोबारा टेंडर लगाया है। मंगलवार को टेंडर लगाया है और अब 22 नवंबर को खोला जाएगा।
विज्ञापन


मॉडल के रूप में तैयार होगा ये रोड
मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ साल पहले जिला मुख्यालय में नगर निकायों को मॉडल रोड बनाने के निर्देश दिए थे। नगर परिषद ने मॉडल रोड का एजेंसी से नक्शा तैयार करवाकर सरकार को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन लंबे समय तक इस रोड को वित्तीय मंजूरी नहीं मिली। इस रोड की खास बात यह होगी कि रोड के साइड और बीच में पौधे लगाए जाएंगे। पैदल चलने वालों के लिए स्पेशल रास्ता होगा। इसके अलावा इस रोड पर सुंदरीकरण को बढ़ावा देने वाली लाइटें भी लगेंगी।
विज्ञापन

कोट
मॉडल रोड के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया नियम अनुसार चल रही है। बरसाती पानी निकासी के लिए नगर परिषद खुद पाइप लाइन डालेगी। उम्मीद है जल्द ही इसको लेकर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed