{"_id":"65393a37bcfe4eedb702fb84","slug":"mid-day-meal-crisis-deepens-in-primary-schools-ration-not-coming-for-two-months-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-7516-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्राइमरी स्कूलों में गहराया मिड-डे मिल का संकट, दो महीने से नहीं आ रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्राइमरी स्कूलों में गहराया मिड-डे मिल का संकट, दो महीने से नहीं आ रहा राशन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते बच्चे।
टोहाना। जिले के सैकड़ों प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हजारों विद्यार्थियों व उनके स्टाफ को मिड-डे मील को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नौबत यहां तक आ गई है कि स्टाफ द्वारा उधार पर मिड-डे मील लेकर काम चलाया जा रहा है या लोगों से दान में राशन लिया जा रहा है। पिछले दो महीने से मिड-डे मील का राशन न आने के चलते स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को खंड शिक्षा अधिकारी राम रत्न ने कहा कि उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इस संबंध में डीईईओ वेद दहिया ही जवाब दे पाएंगे।
राजकीय प्राइमरी स्कूल के मुख्य शिक्षक सुरेंद्र नैन ने बताया कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दोपहर के समय मिड-डे मील दिया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा जिले के 380 प्राइमरी स्कूलों के लगभग 44000 विद्यार्थियों को मिड-डे मिल मुहैया करवाया जाता है। मगर पिछले दो महीने से राशन न आने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पास में स्थित आटा चक्की से उधार पर चावल मांग कर लाए थे ताकि विद्यार्थियों को राशन दिया जा सके। वहीं, एक समाजसेवी ने भी चावल दान किए गए थे, जो कुछ दिन बाद खत्म हो जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को राशन नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की हैं कि जल्द से जल्द मिड-डे मिल राशन मुहैया करवाया जाए ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न आए।कोट
मिड-डे मील संबंधित समस्या को लेकर मुख्य शिक्षक द्वारा बताया गया था। इसके बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अधिकारियों ने पूरे प्रदेश में ही राशन आने के बाद जिले में राशन आने की बात कही है। ज्यादा जानकारी डीईईओ वेद दहिया दे सकते हैं।
विज्ञापन
-राम रत्न, खंड शिक्षा अधिकारी, टोहाना