फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Medical of newly selected youth in Group D starts in Haryana, crowd gathered in Fatehabad Civil Hospital

Haryana: ग्रुप डी में नवचयनित युवाओं के मेडिकल शुरू, फतेहाबाद सिविल अस्पताल में लगी भीड़, हुई धक्का-मुक्की

Sat, 09 Mar 2024 02:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:40 PM IST
सार

हरियाणा में ग्रुप डी के नवचयनित युवाओं की ज्वाइनिंग को लेकर सरकारी कार्यालय भी शनिवार को खुले रहे। हालांकि किसी भी कार्यालय में ज्वाइनिंग को लेकर सूची जारी नहीं की गई है। सरकार की तरफ से वीरवार को छुट्टी के दिन भी कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
Medical of newly selected youth in Group D starts in Haryana, crowd gathered in Fatehabad Civil Hospital
लाइन में खड़े य़ुवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा ग्रुप डी का परिणाम जारी करने के बाद शनिवार को चयनित युवाओं के मेडिकल भी शुरू हो गए। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में शनिवार को मेडिकल करवाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी। मेडिकल करवाने के लिए युवाओं की एक्सरे कक्ष, ईसीजी कक्ष, नेत्र रोग कक्ष, टीबी रोग विशेषज्ञ और लैब के बाहर लंबी लाइनें लगी रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


मेडिकल के चलते मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। विशेषज्ञों को युवाओं के मेडिकल के साथ-साथ मरीजों का भी चेकअप करना पड़ा। पहले दिन नागरिक अस्पताल में 500 से 550 युवा मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे हुए है। हालांकि रविवार को भी मेडिकल को लेकर अस्पताल खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइनिंग को लेकर सरकारी कार्यालय भी खुले
ग्रुप डी के नवचयनित युवाओं की ज्वाइनिंग को लेकर सरकारी कार्यालय भी शनिवार को खुले रहे। हालांकि किसी भी कार्यालय में ज्वाइनिंग को लेकर सूची जारी नहीं की गई है। सरकार की तरफ से वीरवार को छुट्टी के दिन भी कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि मेडिकल प्रक्रिया के बाद नवचयनित युवाओं को कार्यालय अलॉट किए जाएंगे।

उप सिविल सर्जन ने खुद संभाला मोर्चा
नागरिक अस्पताल में मेडिकल प्रक्रिया के बाद प्रमाण पत्र जारी सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से जारी किया जाता है। ग्रुप डी में चयनित युवाओं की समस्या को देखते हुए उप सिविल सर्जन डॉ.संगीता अबरोल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुभाष नागरिक अस्पताल में ही रहे। युवाओं को सिविल सर्जन कार्यालय में मेडिकल रिपोर्ट लेकर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed