फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Markets decorated for Rakshabandhan, sisters buying gift packs for their brothers

Fatehabad News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर सजे बाजार बहनें खरीद रहीं नाम वाली राखियां

Mon, 04 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 04 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Rakshabandhan, sisters buying gift packs for their brothers
शहर की पुरानी सब्जी मंडी में राखी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
फतेहाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की भरमार है। बहनों ने अपने भाइयों के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार बाजारों में कई तरह की खास राखियां उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मांग वाली राखियों में नाम वाली हैं। इसके अलावा, कार्टून, लाइट वाली और पारंपरिक धागों से बनी राखियां भी खूब बिक रही हैं। दुकानदार भी ग्राहकों की पसंद का पूरा ध्यान रख रहे हैं। हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग तरह की राखियां उपलब्ध करा रहे हैं। राखी के साथ-साथ, मिठाई की दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ रही है। घेवर, लड्डू और अन्य मिठाइयां भी खूब बिक रही हैं।
विज्ञापन


-----

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त



सावन पूर्णिमा यानी 9 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का सही समय सुबह 5 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है। पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। ऐसे में 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक ही राखी बांधने के लिए सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

इस बार गिफ्ट की पैकिंग के साथ राखी लेकर जा रही बहनें

बाजार में इस बार बहनें अपने भाई के लिए गिफ्ट की पैकिंग वाली राखी खरीद रही हैं। राखी के लिए बहन अपने भाई के लिए एक पर्स, एक कप, इत्र व चॉकलेट एक बॉक्स में डालकर गिफ्ट कर रही है। जिसकी कीमत 400 रुपये तक है। दुकानदारों ने बताया कि होलसेल रेट के हिसाब से 5 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखी उपलब्ध हैं।

---

इस बार नाम वाली राखी व गिफ्ट ज्यादा चल रहे हैं। करीब 200 से ज्यादा नाम वाली राखी बिक चुकी हैं और लगातार ऑर्डर आ रहे हैं। गिफ्ट वाली राखी में बहन अपने भाई के लिए एक पर्स, एक कप, इत्र व चॉकलेट एक बॉक्स में डालकर गिफ्ट कर रही हैं।


- योगेश कुमार, दुकानदार।

---

बाजार में काम शुरू हो चुका है, जो रक्षाबंधन के बाद तीन दिन तक चलेगा। विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। छोटे बच्चाें से लेकर बुजुर्गाें के लिए अलग-अलग डिजाइन की राखियां बाजार में हैं। फिलहाल बाजार में राखियों की काफी मांग बनी हुई है।

- पवन नारंग, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed