फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Manual cut-off list of the college issued after 5 days

5 दिन बाद कॉलेज ने जारी की मैनुअल कट आफ लिस्ट

Sat, 05 Jul 2014 11:30 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 05 Jul 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में 5 दिन बाद शनिवार दोपहर बाद मैनुअल कट आफ लिस्ट को जारी कर दिया गया। लिस्ट जारी होने के बाद छात्राओं ने राहत की सांस ली। लिस्ट जारी होने के बाद रविवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कट आफ लिस्ट को ऑन लाइन जारी किया जाना था। परंतु सर्वर के डाउन चलने के कारण इसे मैनुअल ही जारी किया गया है।

सुबह से दोपहर तक छात्राएं करती रही इंतजार
छात्राएं कॉलेज में सुबह 9 बजे से पहुंचनी शुरू हो गई थी। दोपहर तक छात्राएं लिस्ट लगने का इंतजार करती रही। दोपहर बाद जब लिस्ट को जारी किया गया तो उन्होंने राहत की सांस ली। भूना से आई छात्रा मिनाक्षी ने बताया कि 6 बार वह कॉलेज में दाखिले के लिए आ चुकी हैं। हर बार उन्हें यही आश्वासन मिलता रहा कि लिस्ट को जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 कुछ को मिली राहत तो कुछ के हाथ लगी मायूसी
कॉलेज में लिस्ट को जारी किया गया तो जानकारी लेने वालों का तांता लग गया। जिस छात्रा का नाम कट ऑफ लिस्ट में था। उसका चेहरा खिल उठा और जिस छात्रा का नाम लिस्ट में नहीं आया है। उसे दूसरी लिस्ट जारी होने का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी होगा दाखिला
दाखिला प्रक्रिया के दो दिन रह जाने के कारण कॉलेज ने रविवार को भी दाखिला करने का फैसला लिया है। पहले 1जुलाई को लिस्ट को जारी किया जाना था तथा 3 से 7 जुलाई तक दाखिला किया जाना था। लिस्ट के लेट जारी होने के कारण और दाखिले के दो दिन शेष बचने से इसे  रविवार व सोमवार को दाखिले किये जाएंगे। इसके बाद दूसरी कट आफ लिस्ट जारी की जाएगी।

ये है कट आफ लिस्ट
बीए
ऑल इंडिया ओपन-96.8  प्रतिशत
बीसी.ए-88.6 प्रतिशत
बीसी.बी-89 प्रतिशत
एसीएसटी-89 प्रतिशत
जनरल-89 प्रतिशत
एसीबीसी-88.6 प्रतिशत
निशक्तजन-86.6 प्रतिशत
बीकॉम
ऑल इंडिया ओपन-90.6प्रतिशत
बीसी.ए-71 प्रतिशत
बीसी.बी-70 प्रतिशत
एसीएसटी-81.2 प्रतिशत
जनरल-83 प्रतिशत
बीएससी कम्पयूटर साइस
ऑल इंडिया ओपन-89.6 प्रतिशत
बीसी.ए-83.2 प्रतिशत
बीसी.बी-63.4प्रतिशत
एसीएसटी-82प्रतिशत
जनरल-96.4 प्रतिशत
एसीबीसी-83.2 प्रतिशत


बीटीएम संकाय के लिए कॉलेज को दो ही फार्म प्राप्त हुए हैं।
अमर उजाला ने छात्राओं की परेशानियों को उठाया
राजकीय महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया को लेकर छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर अमर उजाला ने छात्राओं की परेशानी को प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार को अधिकारियों से कॉलेज की मैनुअल लिस्ट की मांग की। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने लिस्ट को कॉलेज प्रशासन को सौंप दी। कॉलेज स्टाफ ने शनिवार को माथा पच्ची करने के बाद दोपहर तीन बजे जारी कर दिया।


 क्या कहते है प्रिंसिपल
कॉलेज के प्रिंसिपल आर.के. शर्मा ने कहा कि कट आफ लिस्ट को मैनुअल ही जारी कर दिया गया है। रविवार को भी दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी तथा छात्राओं की सुविधा के लिए फीस ऑन लाइन की जगह कॉलेज में ही ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed