{"_id":"661b7c62cb202fda83037c19","slug":"lok-sabha-elections-rajya-sabha-member-subhash-barala-said-in-tohana-good-thinking-people-join-bjp-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: टोहाना में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बोले, जजपा में रहे अच्छी सोच के लोग BJP में शामिल हो जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: टोहाना में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बोले, जजपा में रहे अच्छी सोच के लोग BJP में शामिल हो जाएं
Sun, 14 Apr 2024 12:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:19 PM IST
सार
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि अनाज मंडियों में गेहूं खरीद को लेकर बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। किसानों से आग्रह है कि मौसम को देखते हुए मंडी में गेहूं की फसल को सुखाकर लाएं ताकि किसी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला
- फोटो : संवाद
विस्तार
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी में रहे अच्छी सोच के लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वह जजपा में इस्तीफा दे चुके प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण देते हैं, कि वह राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर भाजपा को चुनें। भाजपा में शामिल होकर राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष बराला डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती पर पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के दिन राष्ट्रीय पार्टियों का समय है। राष्ट्रीय पार्टी ही देश को सही दिशा में आगे ले जा सकती है। देश को मजबूत आधारभूत ढांचा दे सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है, और यह आगे भी जारी रहेगा। इसलिए राष्ट्रवादी सोच के लोगों को भाजपा में आकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
मंडियों में पूरी व्यवस्था, किसान गेहूं को सुखाकर लाएं
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि अनाज मंडियों में गेहूं खरीद को लेकर बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। किसानों से आग्रह है कि मौसम को देखते हुए मंडी में गेहूं की फसल को सुखाकर लाएं ताकि किसी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। गीली फसल लाने पर उसे सुखाने के लिए मंडी में रखना पड़ेगा। ऐसे में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इसलिए पहले ही फसल को सूखाकर मंडी में लाएं ताकि तुरंत खरीद हो सके।