फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Late Atal Bihari Vajpayee's life was always inspirational for the society: Shruti Choudhary

समाज के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन : श्रुति चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Late Atal Bihari Vajpayee's life was always inspirational for the society: Shruti Choudhary
सुशासन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में उप​स्थित कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, पूर्व विधायक दुड
फतेहाबाद। महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन में ऊंचे सिद्धांतों की मिसाल कायम की है। भारत का जन-जन उनके सिद्धांतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन समाज के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है।
विज्ञापन


श्रुति चौधरी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। इस दौरान गुरुग्राम में हुए राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद जिले को प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल व डीडीए डॉ. राजेश सिहाग ने जिला प्रशासन की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पराली प्रबंधन में बेहतर कार्य करने में टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा व कृषि विभाग की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। श्रुति चौधरी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सादगी, समर्पण और संघर्ष की बड़ी मिसाल है। सुशासन कायम करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें एक टीम के रूप में काम करते हुए लोगों को सुलभ और पारदर्शी जवाबदेही शासन देना होगा। हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का उद्देश्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने इनको किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री ने सुशासन दिवस पर जिले में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। मंत्री ने डीसी के पीए एवं स्टेनोग्राफर ऋषिकेश, सहायक राजन बजाज को प्रथम पुरस्कार, सहायक राजेंद्र सिंह, लिपिक अमन व संदीप कुमार को द्वितीय पुरस्कार और अमरूद उत्कृष्ठता केंद्र भूना के उप निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीसी मनदीप कौर, पूर्व विधायक दुड़ाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, अंडर ट्रेनी आईएएस आकाश शर्मा, डीएमसी संजय बिश्रोई, सीटीएम कैप्टन परमेश सिंह, जगदीश राय शर्मा, सविता टूटेजा सहित कई लोग मौजूद रहे।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed