{"_id":"6a2c413afc89cf5ec40cbb57","slug":"lado-scheme-installment-stalled-making-rounds-between-bank-and-creda-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155551-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लाडो की किस्त रुकी, बैंक-क्रीड के बीच लगा रहीं चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लाडो की किस्त रुकी, बैंक-क्रीड के बीच लगा रहीं चक्कर
Fri, 12 Jun 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
क्रीड विभाग में परिवार पहचान पत्र की जानकारी लेने पहुंचे नागरिक।लाइब्रेरी
- फोटो : 1
फतेहाबाद। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की करीब 1000 पात्र महिलाओं की किस्तें विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से रुकी हुई हैं। इससे लाभार्थी महिलाएं परेशान हैं। इस योजना के पोर्टल पर लाभार्थियों के खाते में कईं त्रुटियां दर्शाई जा रही हैं जिसके चलते उन्हें योजना के तहत किस्त नहीं मिल पा रही है।
योजना की पात्र व लाभार्थी महिला रीटा, सपना, कविता और रेखा ने बताया कि उन्होंने निर्धारित सभी औपचारिकताएं पूरी कर रखी हैं। उनकी दो से तीन किस्तें भी जारी हो चुकी हैं लेकिन कई महीनों से उनकी किस्त जारी नहीं हुई है। समस्या के समाधान के लिए बैंकों और समाज कल्याण विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा।
बैंक में जाने पर उन्हें विभाग से संपर्क करने की सलाह दी जाती है जबकि विभाग में पहुंचने पर बैंक संबंधी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही जाती है। महिलाओं का कहना है कि योजना के तहत मिलने वाली राशि से उनके परिवार के खर्चों में सहयोग हो जाता है। किस्त रुकने से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। लाभार्थियों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कर रुकी हुई किस्तें जारी की जाए। यदि कोई कागजात अधूरे हैं तो उनकी जानकारी दी जाए ताकि समय पर किस्त मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मेरी पिछली दो किस्त नहीं आई हैं। इसके लिए जब क्रीड विभाग में जानकारी ली तो बताया या कि आपका बैंक खाता ठीक नहीं है। जब बैंक में गई तो बताया कि खाता ठीक है।
- राजबाला, पात्र महिला।
-- -- -- -- -
मेरा बैंक खाता रिजेक्ट हो गया है। इस कारण से योजना के तहत अभी तक एक ही किस्त आई है। इस राशि से मुझे घर का खर्च निकालने में मदद मिलती है। मेरी किस्त जारी की जाए।
- वीना रानी, पात्र
-- -- -- -- --
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन किया तो बताया गया कि पारिवारिक संरचना उचित नहीं है। इसके बारे में समाज कल्याण विभाग में भी कोई जानकारी नहीं मिली है।
- रेखा रानी, पात्र महिला।
-- -- -- -- --
जिन महिलाओं के जो भी बैंक खाते संबंधी समस्या है उनको वहां जाकर जानकारी लेनी चाहिए। वहीं जिनका पारिवारिक संरचना ठीक नहीं दिखा रहा उसको समाज कल्याण विभाग में जानकारी मिलेगी।
- संदीप कुमार, क्रीड विभाग, फतेहाबाद।