फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   employees dismissed, one suspended for failing to return despite notice

Fatehabad News: नोटिस के बाद भी नहीं लौटने पर 12 कर्मचारी किए बर्खास्त, एक निलंबित

Wed, 09 Sep 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 09 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
employees dismissed, one suspended for failing to return despite notice
फतेहाबाद के हंस मार्केट में फैला कचरा संवाद
फतेहाबाद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। उनके काम पर न आने से मुख्य बाजार और कॉलोनियों में हालात खराब हो रहे हैं। 35 दिन से झाड़ू नहीं लगी है। नोटिसों के बाद भी कर्मचारियों के ड्यूटी पर न लौटने के चलते प्रशासन सख्त हो गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बुधवार को फतेहाबाद में एक सफाई कर्मचारी को सस्पेंड और दो को बर्खास्त किया है। इसके अलावा रतिया में 10 कर्मचारी बर्खास्त किए गए हैं। प्रशासन ने जिले में हड़ताल पर चल रहे 264 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में जिला प्रधान विजय और कोषाध्यक्ष वीरू हैं। इसके अलावा महिला कर्मचारी किरण को सस्पेंड किया गया है। फतेहाबाद में 14 कर्मचारियों के खिलाफ पहले प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाबू बने कचरा उठान गाड़ियों के हेल्पर
नगर परिषद प्रशासन ने डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका निजी एजेंसी को दिया हुआ है। एजेंसी के 52 में से 37 कर्मचारी ड्यूटी छोड़ गए थे। प्रशासन की सख्ती के बाद कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे हैं। डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियों के साथ नगर परिषद के क्लर्क और ग्रुप डी के कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। इससे नगर परिषद में काम प्रभावित हो रहा है। प्रॉपर्टी आईडी, बिल्डिंग ब्रांच समेत कई शाखाओं में लोग काम के लिए चक्कर काट रहे हैं।
-
हड़ताल बढ़ी मुश्किल में आमजन
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया। प्रशासन की तरफ से मंगलवार को मुख्य डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाया गया लेकिन शहर के अंदर और कॉलोनियों में सफाई नहीं हो रहे हैं। हालात ये है कि बाजार में लोगों का खरीदारी के लिए आना कम हो गया है। दुकानदार विनोद अरोड़ा का कहना है कि 70 फीसदी तक काम पर असर पड़ा है। पाल पैलेस के संचालक गुरदीप सिंह का कहना है कि लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए बाजार आ रहे हैं।
-
वाल्मीकि आश्रम में जुटी न्याय पंचायत, 13 सितंबर को सीएम आवास घेराव का ऐलान
कर्मचारियों के समर्थन में बुधवार को वाल्मीकि आश्रम में न्याय पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में विभिन्न सामाजिक, किसान व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। न्याय पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए एलान किया गया कि 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव करने के लिए जिले भर से भारी संख्या में लोग और कर्मचारी कूच करेंगे।
-
कार्रवाई के डर से डरने वाले नहीं कर्मचारी : विजय ढाका
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजय ढाका ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का डर दिखाकर हड़ताल खत्म कराने का असफल प्रयास कर रही है। सरकार के ऐसे ओछे हथकंडों से कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं।

-
फतेहाबाद में ड्यूटी पर न लौटने पर दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है और एक सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है। कुछ कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
- सुरेश कुमार, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed