फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Judokas displayed their prowess on the mat and moved closer to winning medals

Fatehabad News: जूडो के मेट पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पदकों की ओर बढ़ाए कदम

Wed, 09 Sep 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 09 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Judokas displayed their prowess on the mat and moved closer to winning medals
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पीएम श्री स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाते 
फतेहाबाद। जिले के गांव धांगड़ के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही तीन दिवसीय 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 व 17 आयुवर्ग के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जारी परिणाम के अनुसार अंडर 14 आयुवर्ग के अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल के तरुण ने पहला, हिसार के अमन ने दूसरा तथा झज्जर के दिपांशु और फरीदाबाद के भव्य ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर 14 आयुवर्ग के अंडर 40 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी के विहान ने पहला, फरीदाबाद के रितिक ने दूसरा तथा हिसार के अक्ष और रोहतक के अमृत कुमार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 आयुवर्ग के अंडर 45 किलोग्राम भार वर्ग में महेंद्रगढ़ के सुधीर ने पहला, करनाल के मनप्रीत ने दूसरा तथा फतेहाबाद के यश और कैथल के अभिनव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 14 आयुवर्ग के अंडर 50 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल के सुशांत ने पहला, हिसार के दीपांशु ने दूसरा तथा सोनीपत के केशव नरवाल और झज्जर के जयदेव कुमार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 14 आयुवर्ग के अंडर 50 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के तनिश ने पहला, सोनीपत के काव्यांश ने दूसरा तथा कैथल के जश्न और गुरुग्राम के विहान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
----
अंडर 17 में ये रहे परिणाम
अंडर 73 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल के यश ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोनीपत के गर्वनीत दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पानीपत के प्रियांशु और हिसार के विनय सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 81 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के अरविंद ने पहला स्थान प्राप्त किया। रोहतक के शुभम दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सिरसा के जतिन और कैथल के नमन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 90 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल के गुरप्रीत सिंह ने बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया। हिसार के आशीष दूसरे स्थान पर रहे। पानीपत के प्रियांशु और सोनीपत के अश्विन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सोनीपत के मयंक ने पहला स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र के अमन इंसा दूसरे स्थान पर रहे। कैथल के प्रिंस और झज्जर के तारुस तीसरे स्थान पर रहे।

फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पीएम श्री स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाते 

फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पीएम श्री स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाते 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed