{"_id":"66898b4c896f4931e90dcded","slug":"just-one-hour-of-rain-washed-away-the-claims-of-the-public-health-department-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-119034-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सिर्फ एक घंटे की बारिश ने धो दिए जन स्वास्थ्य विभाग के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सिर्फ एक घंटे की बारिश ने धो दिए जन स्वास्थ्य विभाग के दावे
विज्ञापन
फतेहाबाद के तुलसीदास चौक पर जमा बारिश के पानी के बीच से हाेकर घर जातीं छात्राएं। संवाद
फतेहाबाद। मानसून से पहले हो रही बारिश ने ही जनस्वास्थ्य विभाग के दावे फेल कर दिए हैं। शनिवार को शहर में सुबह सिर्फ एक घंटे तक बारिश हुई। इससे ही जवाहर चौक व तुलसीदास चौक में दो घंटों तक यातायात बंद हो गया। जवाहर चौक व तुलसीदास चौक में तीन से चार फुट तक पानी भर गया। पानी ज्यादा होने के कारण कुछ वाहन भी बीच में ही बंद हो गए। जवाहर चौक व तुलसीदास चौक में तीन बजे तक बारिश का पानी भरा रहा।
शनिवार को हुई बारिश से शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के मुख्य मार्ग भी पानी से लबालब नजर आए। शहर के बीचोंबीच स्थित जवाहर चौक पर जलभराव के कारण लोगों व दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले में शनिवार को ओवरऑल 14 एमएम बारिश दर्ज की गई। फतेहाबाद शहर में 29 एमएम बारिश हुई है। शहर में जीटी रोड, जवाहर चौक, धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक, बीघड़ रोड, भट्टू रोड, रतिया रोड, सिरसा रोड, हिसार रोड, माजरा रोड जैसे मुख्य रास्तों पर पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। जीटी रोड पर जलभराव के बीच जाम जैसी स्थिति बनी रही। शहर के बीघड़ रोड पर जिला लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला में भी बारिश का पानी भर गया। शहर के जवाहर चौक व तुलसीदास चौक में बारिश का पानी ज्यादा होने के कारण पानी के बीच में कुछ वाहन भी बंद हो गए।
जिले में यहां इतनी हुई बारिश
फतेहाबाद : 29 एमएम
कुलां : 22 एमएम
भट्टू कलां : 18 एमएम
रतिया : 17 एमएम
भूना : 7 एमएम
जाखल : शून्य
टोहाना : शून्य
कोट
जनस्वास्थ्य विभाग बारिश के पानी की निकासी के लिए लगातार काम कर रहा है। बारिश रुकने के साथ ही कर्मचारियों की टीमें सक्रिय हो जाती हैं।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद