फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   JJP lost in the bastion of Panchayat Minister and State President, BJP's double victory

पंचायत मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष के गढ़ में हारी जजपा, भाजपा की दोहरी जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
JJP lost in the bastion of Panchayat Minister and State President, BJP's double victory
शहर में विजयी जुलूस निकालते भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र खिंची, साथ हैं सांसद डीपी वत्स व विधायक दुड? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के चार शहरों में हुए चुनाव में निर्दलीयों का पलड़ा भारी रहा है। पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली और जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के गृह क्षेत्र टोहाना की नगर परिषद पर भी जजपा प्रत्याशी की 4240 वोटों से हार हुई है। फतेहाबाद में भाजपा ने प्रत्यक्ष जबकि टोहाना व भूना में अप्रत्यक्ष रूप से जीत पाई है। टोहाना में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश बंसल की जीत हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि बंसल को अंदरखाते भाजपा ने जबकि खुले तौर पर इनेलो ने समर्थन दिया हुआ था। रतिया में भाजपा का ही विधायक व जिलाध्यक्ष होने के बावजूद पार्टी की करारी हार हुई है, यहां भाजपा प्रत्याशी अंजू जग्गा तीसरे स्थान पर रही है। भूना में सीएम के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी की रिश्तेदार अर्पणा पसरीजा जीती हैं। यहां भाजपा, कांग्रेस व इनेलो ने कोई प्रत्याशी ही खड़ा नहीं किया था।
विज्ञापन

सबसे बड़ी जीत नरेश बंसल की, सबसे कम वोटों से जीते राजेंद्र खिंची
जिले के चारों शहरों में सबसे बड़ी जीत टोहाना के नरेश बंसल ने प्राप्त की है। बंसल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जजपा प्रत्याशी रमेश गोयल को 4240 वोटों से हराया है। नरेश बंसल को 14113 वोट जबकि रमेश गोयल को 9873 वोट मिले। वहीं, जिले में सबसे कम वोटों से फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र खिंची जीते हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस व माकपा समर्थित वीरेंद्र एडवोकेट को 1059 वोटों से हराया। दूसरी सबसे बड़ी जीत भूना में अर्पणा पसरीजा की रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भजनलाल कंबोज को 3878 वोटों से पराजित किया। अर्पणा पसरीजा को 7339 वोट जबकि भजनलाल कंबोज को 3461 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया में तीसरे नंबर पर रहीं भाजपा की अंजू जग्गा
रतिया में भाजपा को बेहद निराशाजनक प्रदर्शन झेलना पड़ा। यहां भाजपा प्रत्याशी अंजू जग्गा तीसरे नंबर पर रही हैं। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति खन्ना को 7290 वोट जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा मदान को 5941 वोट मिले। प्रीति खन्ना ने सुषमा मदान को 1349 वोटों से हराया है। तीसरे नंबर पर रही अंजू जग्गा को 2256 वोट मिले। हालांकि, रतिया में विजेता रही प्रत्याशी प्रीति खन्ना को कांग्रेस ने समर्थन दिया हुआ था। पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी व पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने भी प्रीति खन्ना के लिए वोट मांगे थे।
फतेहाबाद में 12 में से 9 चेयरमैन दावेदारों की जमानत जब्त
फतेहाबाद शहर में 12 चेयरमैन उम्मीदवारों में से नौ की जमानत जब्त हो गई है। इनमें इनेलो के उम्मीदवार संकल्प कुमार और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुभाष धानिया भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार जमानत बचाने के लिए उम्मीदवारों को कुल पोल हुए मतों के छठे हिस्से जितने वोट लेने जरूरी थे। शहर में 43 हजार 892 वोट पोल हुए थे, उस हिसाब से 7315 वोट लेने जरूरी थे, लेकिन यह आंकड़ा सिर्फ तीन ही प्रत्याशी पूरा कर पाए हैं।
इनेलो का हुआ सबसे बुरा हश्र
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का गढ़ माने जाने वाले सिरसा के साथ लगते फतेहाबाद जिले में सबसे बुरा हश्र इनेलो का हुआ है। इनेलो में पूरे जिले में मात्र एक प्रत्याशी खड़ा किया था, वह भी सातवें नंबर पर रहा है। इनेलो प्रत्याशी को महज 789 वोट मिले हैं।
चारों शहरों में इनकी हुई जीत
फतेहाबाद : राजेंद्र सिंह खींची
टोहाना : नरेश कुमार बंसल
रतिया : प्रीति खन्ना
भूना : अर्पणा पसरीजा
फतेहाबाद में चेयरमैन उम्मीदवारों को मिले वोट
नाम पार्टी मिले वोट
राजेंद्र खिंची (विजेता) भाजपा 13842
वीरेंद्र एडवोकेट निर्दलीय 12783
हरदीप सिंह निर्दलीय 10070
सुभाष धानिया आप 2017
राजेश खटक निर्दलीय 1737
अनूप डच निर्दलीय 826
संकल्प कुमार इनेलो 798
बलविंद्र कुमार निर्दलीय 602
माया देवी निर्दलीय 373
नोटा --- 346
सुनील कुमार निर्दलीय 218
आकाश पंवार निर्दलीय 201
ओमप्रकाश निर्दलीय 118
सब बढ़िया काम करेंगे : खिंची
जनता ने जो भरोसा दिलाया है, उसके लिए आभार व्यक्त करते हैं। अब शहर में सारे बढ़िया काम करेंगे। सरकार के साथ मिलकर विकास कार्य करवाएंगे। समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाएंगे।
-राजेंद्र खिंची, नवनिर्वाचित चेयरमैन
सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ : वीरेंद्र
पूरी सत्ता, सरकारी मशीनरी और धनबल का इस्तेमाल होने के बावजूद जनता ने जीत के मुहाने पर खड़ा कर दिया, उसके लिए मैं जनता के प्रति नतमस्तक हूं। मैं चुनाव ही हारा हूं, लेकिन जनता के दिए वोट से स्पष्ट है कि मैंने हर शहरी का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
-वीरेंद्र एडवोकेट, दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी
जनबल ने अपनी ताकत दिखाई : हरदीप
मैंने जनबल के सहारे चुनाव लड़ा। कोई पैसा या शराब नहीं बांटी। मेरे सामने सत्ता और धनबल का जोर था। फिर भी मुझे शहर की 10 हजार से ज्यादा जनता ने अपना समर्थन दिया। इसके लिए मैं आभारी हूं। भविष्य में भी जनता के बीच ही रहेंगे।
-हरदीप सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी
शहर के लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विकास कार्यों व नीतियों पर मुहर लगाई है। जजपा-कांग्रेस व अन्य दलों के एक होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। नए अध्यक्ष व पार्षद शहर में विकास कार्यों के लिए जी तोड मेहनत करेंगे। सरकार और वे पूरा सहयोग देंगे।

-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
वार्ड नंबर 18 व 24 में पति-पत्नी जीते
फोटो 31
फतेहाबाद के वार्ड नंबर 18 व वार्ड नंबर 24 से गर्ग दंपती ने बाजी मारी है। वार्ड नंबर 18 से इस बार स्नेहलता गर्ग जबकि वार्ड नंबर 24 से उनके पति अनिल गर्ग चुनाव लड़ रहे थे। दंपति ने दोनों वार्डों से जीत हासिल की है। जहां स्नेहलता गर्ग वार्ड नंबर 18 से 134 मतों से विजयी हुई हैं, वहीं उनके पति अनिल गर्ग ने वार्ड नंबर 24 से 316 मतों से जीत हासिल की। यह दोनों ही वार्ड मतदान के दौरान काफी सुर्खियों में रहे थे। वार्ड नंबर 18 से चुनाव लड़ रही अनिता गोयल के पति ललित गोयल ने अनिल गर्ग पर मतदान के दौरान मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं, यहां से एक फर्जी वोटर भी पकड़ा गया था। वार्ड नंबर 24 के बूथ पर भी दो फर्जी वोटर पकड़े गए थे।

फतेहाबाद से विजयी भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र खिंची को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर कुलभूषण ब?

फतेहाबाद से विजयी भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र खिंची को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर कुलभूषण ब?- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed