{"_id":"5dc705ad8ebc3e5b780c1fbe","slug":"jewellery-and-cash-stolen-stolen-in-house-crime-fatehabad-fatehabad-news-rtk5268254121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से दिनदहाड़े सोने के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से दिनदहाड़े सोने के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
घर में दिनदहाड़े हुई चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : Fatehabad
जाखल। जाखल मंडी के पुराना राधा स्वामी घर मोहल्ला में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर के अंदर दाखिल होकर सोने के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में पुलिस ने कोई छानबीन नहीं की है। यहां तक की घटनास्थल का निरीक्षण तक भी नहीं किया गया है।
पुराना राधा स्वामी सत्संग घर मोहल्ला निवासी शिंगारा सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ रोड पर शिव मंदिर के सामने मेेकैनिकल का काम करता है। उसकी पत्नी घर के पास ही कुछ दूरी पर बुटीक चलाती है। सुबह करीब 11 बजे मैं घर से दुकान पर दूध देकर निकला था और अपने काम पर चला गया। दोपहर 2 बजे अपनी पत्नी को दुकान से वापस लेकर जब घर पर पहुंचा तो घर के मेन गेट पर लगा ताला तो ठीक मिला लेकिन अंदर कमरे के लगे ताले टूटे पाए। जिसके बाद कमरे के अंदर देखा तो घर का सारा सामान तहस-नहस कर रखा था। उसने बताया कि घर के अंदर रखी उसकी पत्नी के जेवर तथा करीब 8500 रुपये की नकदी गायब थी। वहीं अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। चोर घर के अंदर से करीब 16 हजार रुपये की कीमत का माल चोरी कर ले गए हैं। शिंगारा सिंह ने आरोप लगाया कि घटना को लेकर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के केवल एक कर्मचारी ने आकर कहा कि साहब बाहर गए हुए हैं व बाद में आकर कार्रवाई करेंगे। लेकिन इसके बाद कोई भी पुलिसकर्मी उसके घर पर नहीं आया।
वर्जन
हो सकता है कि घटना के समय पुलिस अन्य काम में लगी हो। लेकिन शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में कोई लापरवाही नहीं कर रही है। अभी इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अवतार सिंह, थाना प्रभारी जाखल