फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jam occurs due to arrival of big vehicles in narrow market

Fatehabad News: संकरे बाजार में बड़े वाहन आने से लगता है जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Jam occurs due to arrival of big vehicles in narrow market
जाम में फंसे वाहन चालक-
टोहाना। शहर के मुख्य बाजारों में बड़े वाहनों के आने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि ये वाहन लंबे समय बाद बाजार से निकलते हैं जिसके चलते पैदल चलने का रास्ता भी बंद हो जाता है। आम जनता ने सरकार व प्रशासन से समस्या का स्थाई हल करने की मांग की है ताकि जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार रेलवे रोड, नया बाजार, घंटा घर चौक रोड, अग्रसेन चौक रोड पर अतिक्रमण के चलते गलियां भी संकरी हो चुकी हैं जिसके चलते कार या बड़े वाहन के आने के बाद जाम लग जाता है। ये बड़े वाहन लंबे समय बाद निकलते है जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। मुख्य बाजारों में पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नही है जिससे परेशानी दोगुनी हो जाती है।
विज्ञापन

कन्या स्कूल रोड पर समस्या गंभीर
शहर के राजकीय कन्या स्कूल रोड पर बच्चियों की छुट्टी के समय भी वाहन चालक आमने सामने हो जाते है जिससे गालीबाजी पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में बाहर के अन्य इलाके से आए लोगों को बाजार की जानकारी न होने के चलते जाम में फंसे रहते हैं। नवजोत ढिल्लों ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे बाजार में स्कूल वाली बस गलत साइड में आने लगी तो सामने से कार के चलते जाम की स्थिति बन गई और कोई पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ जिसके चलते दो पहिया चालकों एवं राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
शहर में भीड़-भाड़ के इलाके में पुलिस द्वारा नाकेबंदी व चालान की गई लेकिन दुकानदारों ने एतराज किया था यदि प्रशासन उक्त रोड को बड़े वाहन के लिए नो एंट्री जोन बना दे तो समस्या का स्थायी हल हो सकता है। पुलिस वाहन चालकों को जागरूक व चालान कर सकती है जो कर रही है।
-रामपाल, थाना शहर प्रभारी टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed