फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   It rained for 20 minutes in Fatehabad, happiness returned to the faces of farmers.

Fatehabad News: फतेहाबाद में 20 मिनट हुई बारिश, किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
It rained for 20 minutes in Fatehabad, happiness returned to the faces of farmers.
फतेहाबाद। शहर में रात को साढ़े 7 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। वही ये बारिश गेंहू के लिए वरदान बताई गई है। रतिया और भट्टू क्षेत्र में बारिश होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। फतेहाबाद में करीब डेढ़ एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को फतेहाबाद में मौसम का मिजाज अलग ही नजर आया। दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही और देर शाम मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। गेहूं व सरसों की फसल को सिंचाई की आवश्यकता है। ऐसे में किसान ट्यूबवेल व नहरी पानी से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। दूसरी ओर दिन का तापमान एकाएक बढ़ने से गेहूं की फसल को नुकसान भी हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अगर दिन का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो गेहूं का झाड़ आगे नहीं बढ़ेगा। इससे गेहूं की पौध छोटी रह सकती है और पैदावार में भी दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

अब गेहूं की बालियां आनी हाेंगी शुरू
गांव दौलतपुर के किसान महेंद्र सिगड़, अयाल्की के रामसिंह व राजेश ने बताया कि गेहूं की फसल पकने को तैयार है और अगर गर्मी और बढ़ती तो गेहूं के दाने पर असर पड़ेता। ऐसे में बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा और गेहूं की बालियां आनी आरंभ हो जाएंगी। यह बारिश से फसलों के लिए यह एक तरह से नाइट्रोजन का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट


बारिश से फसलों को फायदा होगा। ठंड बढ़ेगी जिससे गेहूं और सरसों की फसल का पकाव समय के अनुसार होगा। जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।

बहादुर सिंह, कृषि विकास अधिकारी भट्टूकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed